Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को, सम्बोधित करती भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को, सम्बोधित करती भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं से आहवान, हर घर तक पहुँचाएं डबल इंजन सरकार की योजनाएं।

देहरादून :-  देहरादून के सालावाला स्थित दून कॉम्प्लेक्स में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और राष्ट्रगीत के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने अपने उद्बोधन में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के विश्व की नंबर एक पार्टी बनने तक के संघर्षमय सफर को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता उन असंख्य कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और अथक परिश्रम का परिणाम है, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए जीवनभर निःस्वार्थ सेवा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की गौरवशाली विरासत को आत्मसात करें और आने वाले चुनावों में संगठन को और मजबूत बनाएं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा ने परिवारवाद जातिवाद की राजनीति दरकिनार कर महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय के साथ प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री जोशी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक फैसलों को साकार किया है। धारा 370 को हटाकर कश्मीर को भारत की मुख्यधारा में लाना, भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति से मातृशक्ति को आरक्षण जैसे फैसले मोदी सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, और मोदी सरकार ने किसानों के सम्मान और उत्थान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने जो पहली फाइल साइन की, वह भी किसानों के हित में थी। आज भारत 70 से अधिक देशों को अन्न निर्यात कर रहा है, जो हमारे देश की बढ़ती सामर्थ्य का प्रतीक है। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाना है। सम्मेलन के दौरान मंत्री जोशी ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती पर भी बल दिया और कहा कि सक्रिय सदस्य ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने और जन संवाद को बढ़ावा देने का आग्रह किया इस दौरान देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल और भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, राज्यमंत्री डॉ.देवेंद्र भसीन, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, राकेश रावत, आर.एस. परिहार, ज्योति कोटिया, अंकित जोशी, आशीष थापा, विनय गुप्ता, निरंजन डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top