Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

विकसित भारत बनाने में योग की बड़ी भूमिका, खेल मंत्री रेखा आर्या।

विकसित भारत बनाने में योग की बड़ी भूमिका, खेल मंत्री रेखा आर्या।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 11वें दून योग महोत्सव के विजेताओं को किया सम्मानित।

देहरादून :-  खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी में आयोजित 11वें दून योग महोत्सव में प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। यह आयोजन दून योगपीठ द्वारा किया गया था।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग हमारे जीवन में किस तरह गहराई से निहित है, पहले हमारे देश के ज्यादातर लोग खुद भी इससे परिचित नहीं थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व भर में योग की ऐसी अलख जगाई है कि अब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डेढ़ सौ से ज्यादा देशों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाता है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि योग के जरिए भारत की संस्कृति और परंपरा दुनिया के कोने-कोने में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट भी योग और खेल के माध्यम से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।

खेल मंत्री ने कहा कि हमारा युवा योग और खेलों में नियमित रूप से शामिल होगा तो देश का मानव संसाधन स्वस्थ रहेगा, और मानव संसाधन स्वस्थ होगा तो यह भारत को विकसित देश बनाने में बड़ा योगदान करेगा। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद लोगों से अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन एक घंटा योग और खेलों को देकर शरीर को स्वस्थ रखने का आह्वान किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश सरकार ने योग को एक खेल प्रतियोगिता के रूप में शामिल कराया और खेल की दुनिया में योग को नयी पहचान दी। मंत्री ने महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न योग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। 

इस अवसर पर दून योग पीठ के संस्थापक आचार्य विपिन जोशी, महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता मंमगाई, महायोगी जितानंद महाराज, मथुरा दत्त आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top