Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

विद्यालयों में धूमधाम से मनाई जायेगी अम्बेडकर जयंती, डॉ.धन सिंह रावत।

विद्यालयों में धूमधाम से मनाई जायेगी अम्बेडकर जयंती, डॉ.धन सिंह रावत।

सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश, कहा, अम्बेडकर के योगदान पर स्कूलों में आयोजित हो विभिन्न कार्यक्रम।

देहरादून :- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आगामी 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रत्येक विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं एवं गोष्ठियां आयोजित कर डॉ. अम्बेडकर के योगदान पर परिचर्चा की जायेगी। इस संबंद्ध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। 

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सूबे के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक बालासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाया जायेगा। जिस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर सभी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जायेगी। विद्यालयों में डॉ. अम्बेडकर जी की जीवनी, उनके द्वारा समानता, न्याय, सामाजिक उत्थान, अस्पृश्यता, संविधान निर्माण आदि क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गये कार्यों व भारतीय राजनीति में उनके योगदान पर परिचर्चा भी की जायेगी। साथ ही छात्र-छात्राओं को डा. अम्बेडकर के बारे में बताया जायेगा और उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिये गये मार्गदर्शन एवं उनके अमूल्य योगदान से भी बच्चों को अवगत कराया जायेगा, साथ ही छात्र-छात्राओं को डा. भीमराव अम्बेडकर जी के संघर्ष से प्रेरणा लेने हेतु भी प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके अलावा विद्यालयों में भाषण, निबंध, पोस्टर, नाटक, गायन व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रमों में प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत भी किया जायेगा, जिसके उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top