Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का किया उल्लंघन, भारतीय सेना का एक जवान शहीद। 

पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का किया उल्लंघन, भारतीय सेना का एक जवान शहीद। 

घुसपैठ करवाने के उद्देश्य से सीमा पार से की गई गोलीबारी।

जम्मू :- अखनूर के केरी बाट्टल में शुक्रवार रात सीमा पार से पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में सेना के एक जवान का बलिदान हो गया है। बताया जा रहा कि आतंकियों को घुसपैठ करवाने के उद्देश्य से सीमा पार से गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी मिली है कि  9 पंजाब के जेसीओ (सूबेदार) कुलदीप चंद 11 अप्रैल की रात को सुंदरबनी के केरी-बट्टल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। इसी दौरान वह गोलीबारी में घायल हो गए। घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब सूबेदार कुलदीप का बलिदान हो गया है।

यह भी कहा जा रहा है कि संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की है। वहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। वहीं, पुंछ में फ्लैग मीटिंग के दूसरे ही दिन देर रात सीमा पार से की गई। भारतीय सेना के जवान पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अखनूर सेक्टर में एलओसी पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी का बलिदान हो गया है।लेकिन उनकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सतर्क सेना के जवानों ने शुक्रवार देर रात केरी भट्टल इलाके में जंगल में एक नाले के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की गतिविधि देखी। जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई जो काफी देर तक जारी रही। आगे बताया कि मुठभेड़ में एक जेसीओ घायल हो गया और बाद में उनका बलिदान हो गया। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अतिरिक्त बल तैनात है। तलाशी अभियान जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top