Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

मतावाला बाग प्रकरण पर एसएसपी, ऑफिस में दोनों पक्षों में बनी सहमति।

मतावाला बाग प्रकरण पर एसएसपी, ऑफिस में दोनों पक्षों में बनी सहमति।

सम्बन्धित प्रकरण माननीय कोर्ट में विचाराधीन है, फिलहाल प्रतिबंधित रहेगा मातावाला बाग में प्रवेश।

सैर करने वाले अनुमति पत्र लेकर कर सकेंगे प्रवेश, प्रैक्टिनर पहलवानों के लिए खोजी जाएगी अन्यत्र जगह। 

देहरादून :- मातावाला बाग प्रकरण पर शनिवार को एसएसपी ऑफिस में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पहले पक्ष से अमित तोमर व उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल एवम् दूसरे पक्ष से श्री दरबार साहिब मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल व उनके साथ आए श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। एसपी सिटी प्रमोद कुमार व सिटी मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बैठक की अध्यक्षता व मध्यस्ता की। उन्होंने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर मामले का निस्तारण किया। निर्धारित प्लान के अधार पर दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए एसपी सिटी प्रमोद कुमार व सिटी मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह का आभार जताया।  एसपी सिटी प्रमोद कुमार व सिटी मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की अध्यक्षता में तय हुआ कि माननीय कोर्ट के प्रभावी आदेश तक कोई भी बाहरी व्यक्ति मातवाला बाग में बिना अनुमति प्रवेश नहीं करेगा। मातावाला बाग में संचालित अखाड़े में भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अखाड़े का स्वामित्व श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के पास है। पहले पक्ष ने भी इस बात को स्वीकार किया और कहा कि इस बात में कोई संदेह ही नहीं है कि मातावाला बाग श्री गुरु राम राय दरबार साहिब की सम्पत्ति है एवम् मातावाला बाग में संचालित अखाड़े का स्वामित्व श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के पास है। इसलिए अखाड़े की गतिविधियों के संचालन एवम् स्वामित्व के अधिकार श्री दरबार साहिब के पास सुरक्षित हैं और सुरक्षित रहेंगे। इस अखाड़े में प्रैक्टिस करने वाले पहलवानें के लिए अलग से कहीं दूसरी जगह तलाशी जाने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी। बैठक में सिटी मैजिस्ट्रेट द्वारा जोर देकर यह पूछा गया कि प्रैक्टिशनर पलवानों को श्री मातावाला बाग अखाड़े में ही प्रैक्टिस की जगह चाहिए या प्रैक्टिस के लिए स्थान चाहिए तो दूसरे पक्ष से आए प्रतिनिधिमण्डल ने किसी भी दूसरी जगह पर प्रैैक्टिस के लिए स्थान दिए जाने पर सहमति जताई। 5 दिन बाद श्री दरबार साहिब प्रबन्धन समिति प्रतिनिधिमण्डल राय शुमारी के बाद किसी अन्य स्थान पर प्रैक्टिशनर पहलवानों के लिए अखाड़े की जगह उपलब्ध करवाएगा।

मातावाला बाग, श्री दरबार साहिब व श्री दरबार साहिब के पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सन्दर्भ में पहले पक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की गई हैं उन्हें हटाया जाएगा । पहले पक्ष ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि आधे घण्टे तक सोशल मीडिया से ऐसी सभी आपत्तिजनक टिप्पणियों को हटा दिया जाएगा।

मातावाला बाग में सैर के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति के पास इच्छुक व्यक्ति को अपना आधार कार्ड व सम्बन्धित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। निर्धारित पास के आधार पर निर्धारित समय के लिए मातावाला बाग में सैर की अनुमति श्री दरबार साहिब प्रबन्धन द्वारा दी जाएगी। वर्तमान में भी सज्जन वरिष्ठ नागरिक सैर के लिए मातावाला बाग आ रहे हैं। उनके द्वारा श्री दरबार साहिब से अनुमति पास प्राप्त किए गए हैं।

मातावाला बाग में वर्तमान में जो पेड़ मौजूद उनकी नम्बरिंग हो चुकी है। इसका डाटा वन विभाग के पास भी उपलब्ध है। यह सहमति बनी कि पेड़ों की वर्तमान संख्या की सूचना से सम्बन्धित एक बोर्ड मातावाला बाग प्रवेश द्वार पर सार्वजनिक सूचना हेतु लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top