Breaking News
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया, स्वच्छता एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में प्रतिभाग।

देहरादून :- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में शहीद दुर्गामल्ल मंडल, भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर को महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को खत्म कर समानता स्थापित करने के लिए संविधान का माध्यम चुना। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि बाबा साहब को जो सम्मान आज मिला है, वह मोदी सरकार के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे डॉ. अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। 

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रभा शाह, मनोज छेत्री, सारिका खत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top