Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, अम्बेडकर जयंती के अवसर पर, संविधान की प्रस्तावना का किया सामुहिक पाठ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, अम्बेडकर जयंती के अवसर पर, संविधान की प्रस्तावना का किया सामुहिक पाठ।

देहरादून/मसूरी :- भारत रत्न डा0 भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मसूरी के मालरोड स्थित अंबेडकर चौक पर पुष्पांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों, मेधावी छात्रों व पर्यावरण मित्रो को प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान का इस कार्यक्रम में भारतीय दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक पाठ भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डा. अंबेडकर ने जिन बातों का उल्लेख अपने विचारों में किया, उनको धरातल पर लाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, उनका स्मारक बनाया गया, उनके जन्म स्थल को संवारने का कार्य किया, उनके समाधि स्थल को संवारने का कार्य किया, लंदन में उनके नाम पर शिक्षण संस्थाओं को सवारने का कार्य किया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने साठ साल तक उनके नाम पर राज किया उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को केवल उनकी जयंती पर याद करना नहीं बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करना ही असली नमन होगा। उन्होंने महिलाओं के सम्मान की बात की, सामाजिक भेद भाव को दूर करना होगा।

इस मौके पर पांच विभूतियों पदमश्री माधुरी बड़थ्वाल, डा. खजान सिंह चौहान, पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद्र सोनी, डा. ज्योति मारवाह, रमेश चमोली को डा. भीमराव अंबेडकर फैलोशिप सम्मान से सम्मानित किया गया, वहीं डा. यतेंद्र सिंह व डा. अरविंद राणा सहित चालीस पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के 31 छात्र छात्राओं को छात्रवृति दी गई। 

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मनमोहन मल्ल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top