Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने स्वच्छता, कर्मचारियों के योगदान को सराहा।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने स्वच्छता, कर्मचारियों के योगदान को सराहा।

देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।

स्वच्छता कर्मचारी अपने स्वास्थ्य का भी रखें ख्याल।

समय समय पर टीकाकरण करवाएं और स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में स्वच्छता कार्मिकों एवम् पर्यावरण मित्रों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आ आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने वाले स्वच्छता के सिपाहियों को प्रोत्साहित किया गया उनकी हौंसलाफजाई की गई। सम्मान पाकर स्वच्छता कार्मिकों एवम् पर्यावरण मित्रों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में 100 स्वच्छता कार्मिकों एवम् पर्यावरणों को स्वच्छता किट भी वितरित की गई। 

मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, आईक्यूएसी की डायरेक्टर डाॅ दिव्या जुयाल, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ पुनीत ओहरी एवम् एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कोओर्डिनेटर डाॅ आर.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी हमारे पर्यावरण मित्र हैं। सफाई कार्य सभी कार्यों से अलग है। स्चच्छता कर्मचारी दिन की शुरुआत शहर की साफ सफाई से करते हैं। इनका कार्य और योगदान अतुलनीय है। 

डाॅ दिव्या जुयाल ने कहा एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्वच्छता कर्मचारी वास्तविक पर्यावरण मित्र हैं। स्वच्छ भारत अभियान, कोविड महामारी के दौर में इन्होंने नायक के भूमिका के रूप में काम किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा हैपेटाइटिस, टिटनेस टीकारकरण करवा कर रखना चाहिए और हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता कार्य के दौरान गम बूट, ग्लब्स, मास्क सहित सभी आवश्यक ऐहतियाल बरतने चाहिए।

डाॅ पुनीत ओहरी ने कहा कि हम सभी को मिलकर स्वच्छता कर्मचारी के साथ सहयोग करना चाहिए। स्वच्छता अभियान में हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के फार्म डी फेकल्टी सदस्यों का मुख्य योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top