Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के, लिए 50 बिस्तरों का डेंगू वार्ड आरक्षित।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के, लिए 50 बिस्तरों का डेंगू वार्ड आरक्षित।

डाॅ जसकरन बजाज को बनाया गया नोडल अधिकारी।

अलर्ट मोड पर आया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल।

देहरादून :-  डेंगू की रोकथाम के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल अलर्ट मोड पर आ गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने डेंगू मरीजों के लिए 50 बैड का डेंगू वार्ड आरक्षित कर दिया है। मरीजों की संख्या को देखते हुए बैड संख्या बढ़ाई जाएगी। इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मेडिसिन विभाग के फिजीशियन डाॅ जसकरन बजाज को डेंगू नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमजरेंसी और ब्लड बैंक को अलर्ट मोड पर रहने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने दी। 

शुक्रवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता व चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने अस्पताल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, नर्सिंग इंचार्ज, नर्सिंग स्टाफ, ब्लड बैंक व इमजरेंसी स्टाफ की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर तालमेल व सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

डाॅ अजय पंडिता ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के उपचार व अत्याधुनिक डेंगू टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में 9 डेंगू पाॅजिटिव मरीज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।

डाॅ गौरव रतूड़ी ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने उत्तराखण्ड में सर्वाधिक डेंगू मरीजों को डेंगू उपचार देने में महत्वपूर्णं भूमिका निभाई। अस्पताल के ब्लड बैंक ने प्लेट्लेट्स की हर सम्भव मांग को पूरा करने में महत्ती भूमिका निभाई। पिछले साल इमजरेंसी स्टाफ ने डेंगू इमरजेंसी मामलों के उपचार में सराहनीय योगदान दिया। 

डाॅ मनोज गुप्ता, निदेशक, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डेंगू मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार देने के लिए उपलब्ध है। उन्होंने डेंगू के प्रति किसी भी भ्रांति या अफवाह से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डेंगू का समुचित उपचार उपलब्ध है। तेज बुखार, तेज सिर दर्द, बदन दर्द, आँखों के पिछले भाग में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते आना जैसे लक्ष्ण दिखाई देने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श लें। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ का कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग डेंगू आंकड़ों के अध्ययन, संकलन एवम् रोगियों के उपचार में समन्वय बनाने में महत्वपूर्णं भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top