Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए दिए 25 लाख रुपये।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए दिए 25 लाख रुपये।

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में की जन सुनवाई बैठकें।

सड़क, पेयजल, बिजली लाइन और अन्य कार्यों के लिए विधायक नि​धि से दिया पैसा।

देहरादून/अल्मोड़ा :- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के आधा दर्जन गांवों में जनता की समस्याओं की सुनवाई की और इस दौरान वि​भिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 25.5 लाख रुपये विधायक निधि से देने का ऐलान भी किया। इस धनरा​शि से सड़क, पेयजल, बिजली लाइन और अन्य कई कार्य किए जाने हैं।

मंगलवार को मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महतगाँव स्थित माँ कालिका मन्दिर परिसर में जन बैठक कर जनता की समस्याओं पर सुनवाई की। इस दौरान लोगों ने पेयजल, सड़क पक्की करने, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जैसी समस्याएं उठाई। इनमें से कई समस्याओं का अधिकारियों को निर्देशित कर मौके पर समाधान कराया, बाकी समस्याओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंदिर में सौन्दर्यीकरण कार्यों के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये और महिलाओं के समूह को रोजगार कार्य करने के लिए ढाई लाख रुपए देने का ऐलान किया।

मंत्री रेखा आर्या ने सुतर गांव में जन बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने गांव के भैरव मंदिर में नवनिर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में गोलू मंदिर में निर्माण कार्य के लिए 2लाख रुपये, गांव ककलना में कत्यूर देवता मंदिर में स्थल विकास के लिए 2.5 लाख रुपए और इसी गांव के कालिका मंदिर के रास्ते के निर्माण के लिए 1.5 लाख स्वीकृत किये। इसके बाद बूथ कुवाली क्षेत्र में शिव मंदिर व शनि मंदिर में निर्माण के लिए 1.5 लाख, पाखुला पेयजल लाइन के लिए 1.5 लाख रुपए, वूंगा रोड निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपए और हरज्यू मंदिर लिलाड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से ₹2 लाख स्वीकृत किए। इसके साथ ही कुवाली के श्री बद्रीनाथ मंदिर में भी सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य के लिए ₹2 लाख स्वीकृत किए।

मंत्री ने ग्राम पागसा में बैठक कर श्मशान घाट मार्ग निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये और गांव में रेलिंग लगाने के लिए 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, भुवन जोशी, दीवान सिंह, बलवंत सिंह, हेम पांडे, नरेंद्र बिष्ट, मंटू वर्मा, राज अधिकारी, हेमंत आर्य, रामू रावत, दिनेश वर्मा, कन्नू शाह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top