Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने, देहरादून में आयोजित 15वें रोज़गार मेले में, चयनित उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने, देहरादून में आयोजित 15वें रोज़गार मेले में, चयनित उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

रोज़गार मेले में 162 चयनित उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

देहरादून :- देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में राजस्व विभाग, सीबीआईसी द्वारा शनिवार को ‘रोजगार मेले’ के 15वें चरण का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन को संबोधित किया और देश भर के 47 स्थानों पर 51,000 से अधिक चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से अपने कौशल का विकास करने के लिए कर्मयोगी पोर्टल का उपयोग करने को कहा। उन्होंने युवाओं से अपनी सेवाओं का उपयोग लोकसेवा की बेहतरी के लिए करने का आह्वान किया और “नागरिक देवो भव:” का नारा भी दिया।

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार अजय टम्टा द्वारा 13 विभिन्न विभागों जैसे कि सीबीआईसी, भारतीय वन सर्वेक्षण, बैंक ऑफ बड़ौदा, ईपीएफओ, एम्स, पीसीडीए, एफसीआई, रेलवे आदि द्वारा चयनित 162 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए | श्री अजय टम्टा द्वारा उपरोक्त विभागों के चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी गयी और उनको ईमानदारी और लगन से देश की सेवा करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीजीएसटी मेरठ जोन के मुख्य आयुक्त संजय मंगल, सीजीएसटी देहरादून के प्रधान आयुक्त शुभ चिंतन और आयुक्त (सीजीएसटी अपील्स) अनिल चौधरी देहरादून के स्थानीय विधायक खजान दास और श्रीमती सविता कपूर तथा कई अन्य विभागीय अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top