Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

झेलम नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बिना सूचना उड़ी डैम से पानी छोड़ने का आरोप

झेलम नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बिना सूचना उड़ी डैम से पानी छोड़ने का आरोप

झेलम नदी के किनारे बसे इलाकों में आपात राहत और बचाव टीमें तैनात

इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में झेलम नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके चलते स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों से इलाके को खाली करने की अपील की है। पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि भारत ने बिना पूर्व सूचना उड़ी डैम से पानी छोड़ा, जिससे झेलम नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इससे PoK के कई इलाकों में खतरे की स्थिति बन गई है। हालांकि भारत की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। झेलम नदी के किनारे बसे इलाकों में आपात राहत और बचाव टीमें तैनात कर दी गई हैं। पानी कश्मीर के अनंतनाग इलाके से प्रवेश करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के चकोथी इलाके में पहुंचा है। इससे कोहाला व धालकोट के निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और फसलों तथा पशुओं को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत पर बिना सूचना पानी छोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे नियमों का उल्लंघन बताया है।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित करने का फैसला किया है। भारत सरकार ने घोषणा की है कि यह संधि तब तक निलंबित रहेगी, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय व अपरिवर्तनीय रूप से नहीं छोड़ देता। समझौते के तहत पूर्वी नदियों रावी, बीस व सतलुज पर भारत को नियंत्रण प्राप्त है, जबकि जम्मू-कश्मीर से निकलने वाली सिंधु, झेलम व चेनाब पर पाकिस्तान को अधिकार प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top