Breaking News
पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर, सीएम धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा व उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर, विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन।

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर, शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया वीर सैनिकों के समर्पण को नमन। 

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।

चारधाम यात्रा 2025- श्रद्धालुओं के लिए सख्ती, चेकिंग प्वाइंट्स पर होगी पंजीकरण की जांच

सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट मुख्य यात्रा मार्गों पर होगी जांच 

देहरादून। चारधाम यात्रा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। अब बिना पंजीकरण के किसी भी तीर्थयात्री या आम पर्यटक को चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट जैसे मुख्य यात्रा मार्गों पर पंजीकरण की सख्ती से जांच की जाएगी। जिन यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया होगा, उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भीड़ नियंत्रण के दायरे में लाना है।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण ऑनलाइन या अधिकृत केंद्रों के माध्यम से करवा लें। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण को अनिवार्य किया है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण की सुविधा दी है। लेकिन पंजीकरण की अनिवार्य सिर्फ चारधाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए है। सचिव मुख्यमंत्री व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा के अलावा अन्य पर्यटक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top