Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर ने, क्षमता निर्माण कार्यक्रम की मेजबानी की।

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर ने, क्षमता निर्माण कार्यक्रम की मेजबानी की।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर ने दिनांक 29 अप्रैल, 2025 को सीओई, सीबीएसई, देहरादून क्षेत्र द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम की मेजबानी की। कार्यशाला का विषय “कक्षाओं में एआई का उपयोग” था। श्री मनीष त्यागी, उप सचिव और प्रमुख सीओई, सीबीएसई देहरादून कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर की प्रधानाचार्य डॉ. (श्रीमती) राजेश अरोड़ा ने मुख्य अतिथि का भावपूर्व स्वागत किया और स्वागत भाषण दिया। श्री विनय भटनागर, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकेश कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन थे।

कार्यशाला का उद्घाटन सत्र मुख्य अतिथि, रिसोर्स पर्सन, प्रबंध समिति के सदस्य श्री वी एम थपलियाल, ई.ओ. तथा श्री विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी, श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन और स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद सरस्वती वन्दना की गई। विभिन्न स्कूलों से 60 प्रतिभागियों ने बहुत ही संवादात्मक तरीके से अपनी क्षमता को बढ़ाया। रिसोर्स पर्सन ने एआई के विभिन्न व्यावहारिक अनुप्रयोगों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि, श्री मनीष त्यागी ने प्रतिभागियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने और अद्यतन करने के लिए अधिक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला सभी प्रतिभागियों के लिए रोचक और उपयोगी रही। कार्यक्रम की स्थल निदेशक (Venue Director) डॉ. (श्रीमती) राजेश अरोड़ा ने सम्मानित अतिथियों का अभिनन्दन किया और इस अवसर पर अपनी उपस्थिति से सभी को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का प्रबंधन श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर स्टाफ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top