Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा, अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम के, जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया, लालचंदशर्मा।

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा, अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम के, जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया, लालचंदशर्मा।

देहरादून :- अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के तत्वावधान में चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर आज अक्षय तृतीया पर धूमधाम एवं हर्षोल्लास से प्रभु परशुराम के जन्मोत्सव को मनाया गया।

इस अवसर पर समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ग्यारह वर्षो से समिति के माध्यम से समाजिक व धार्मिक आयोजन कर जन जागरण व जनकल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा गत वर्ष 2024 को भगवान परशुराम जन्म उत्सव के कार्यक्रम मे भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी देहरादून मे बना उसको जनता को समर्पित किया।

उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी देहरादून पर देवभूमि की चारधाम यात्रा जो प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ की हड़ी है उसकी की कुशलता के लिए व भगवान परशुराम का आशीर्वाद सब पर बना रहे इसके लिए हवन किया गया। पंडित शुभम भारद्वाज ने वैदिक मंत्रो के साथ यजमान परिवारों से हवन की क्रिया संम्पन करवाई। इस अवसर पर भक्तों के लिए जलजीरा व हलुवा प्रसाद का वितरण परशुराम चौक पर किया गया। प्रातः साढे दस बजे से पंडित संजय शर्मा ने सनातन धर्म मंदिर नेहरू कालोनी ने मधुर भजनो से प्रभु का गुणगान किया मुख्य अतिथि जनता को अपने आशीष वचनों से सम्बोधित किया व अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखें। दोपहर एक बजे से भंडारा प्रसाद की व्यवस्था रही।

इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड में शासन प्रशासन ब्राह्मण आराध्य चिरंजीवी भगवान विष्णु के प्रमुख दस अवतरो में से छठे अवतार धर्म रक्षक भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के विषय मे गंभीर नहीं है, ब्राह्मण नेता भी ब्राह्मण वर्ण के नाम पर राजनीति मे होते हुए भी प्रदेश सरकार से भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर जन भावना के अनुरूप कार्य नहीं करवा पर रहे है सिर्फ अपना हित साध रहे है।

उन्होंने बताया कि समिति ने प्रदेश की राजधानी से प्रदेश की सरकार व देश की सरकार को इस विषय पर जगाना आरम्भ कर दिया है इस विषय पर शासन प्रशासन को एक खुला पत्र मिडिया के माध्यम से प्रदान कर चुकी है परन्तु रामचरित्र मानस में सत्य कहा गया है भय बिन होये न प्रीत जल्द ही इसी रूप मे सरकार को चेताने के कार्य होंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में समिति संरक्षक रामनरेश शर्मा, लालचन्द शर्मा, पवन शर्मा, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, आभा बड़थ्वाल समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रूचि शर्मा, अभय उनियाल, वासु वशिष्ठ, डॉक्टर अजय वशिष्ठ, एस के शर्मा, रामगोपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, डी के शर्मा, पंकज शर्मा, विशाल कौशिक,राजेश शर्मा, राजेश पंत, भारती जोशी, मधु शर्मा, सुमित रंजन, वसुधा, विवेक कौशिक आदि सम्मलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top