Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा ग्रामीण क्षेत्र में 7000, आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की जल्द होगी नियुक्ति।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा ग्रामीण क्षेत्र में 7000, आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की जल्द होगी नियुक्ति।

देहरादून :- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को ग्राम पंचायत कंडोली में नंदा की चौकी के पास नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/ सहायिकाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी की जाएगी।

नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का निर्माण 12 लाख रुपए की लागत से किया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को एक संस्था के रूप में सशक्त करने पर लगातार काम किया जा रहा है। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के काम को सुगम और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए लगातार उपाय कर रही है। इसके लिए उन्हें सीयूजी सिम और मोबाइल भी दिए जा रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 7000 से ज्यादा पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की रिक्तियां निकाली गई थी, इनके चयन की प्रक्रिया विभाग द्वारा लगभग पूरी कर ली गई है और जल्द से जल्द इन्हें नियुक्ति पत्र देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नंदा गौरा योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की। मंत्री ने कहा कि लाभार्थियों की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि यह दोनों योजनाएं प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने में बहुत प्रभावी भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, उपनिदेशक विक्रम सिंह, जितेन्द्र कुमार, तरुणा चमोला, नीतू फुलारा, परशुराम सकलानी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top