Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

आईपीएल 2025- अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर आज

आईपीएल 2025- अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर आज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 51वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक भिड़ंत गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। गुजरात की टीम पिछली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी, जबकि हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

पिच का मिजाज- बल्लेबाजों के लिए अनुकूल, लेकिन गेंदबाज भी करेंगे असर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी हो सकते हैं। यहां अलग-अलग तरह की पिचें देखने को मिलती हैं—काली मिट्टी, लाल मिट्टी और दोनों का मिश्रण।

  • काली मिट्टी की पिच: स्कोर 180–190 तक पहुंच सकता है।

  • लाल मिट्टी की पिच: यहां 210–220 का स्कोर मैच जिताऊ साबित हो सकता है।

अहमदाबाद में आईपीएल आंकड़े- चेज करने वालों का पलड़ा भारी

अब तक इस मैदान पर कुल 39 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 21 बार चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 18 मैच ही जीत सकी है।

  • सबसे बड़ा स्कोर: 243/5 (पंजाब किंग्स)

  • सबसे छोटा स्कोर: 89 (गुजरात टाइटंस)

होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 20 मैच खेले हैं, जिनमें से 12 में उन्हें जीत मिली है जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैदान पर अब तक केवल 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 1 बार जीत नसीब हुई है।

मैच टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

  • मैच शुरू होगा: शाम 7:30 बजे

  • टॉस: शाम 7:00 बजे

  • लाइव टेलिकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top