Breaking News
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में, मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में, मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की।
स्वास्थ्य मंत्री ने ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, कहा लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त।
स्वास्थ्य मंत्री ने ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, कहा लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त।
महेंद्र भट्ट ने की गोचर में दिल्ली, देहरादून, पंतनगर से नियमित उड़ान की मांग।
महेंद्र भट्ट ने की गोचर में दिल्ली, देहरादून, पंतनगर से नियमित उड़ान की मांग।
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत, मसूरी विधानसभा के मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत, मसूरी विधानसभा के मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश में, आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री।
चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश में, आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री।
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक “साहित्य ग्राम।
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक “साहित्य ग्राम।
प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी, मनोचिकित्सकों की नियुक्ति, रेखा आर्या।
प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी, मनोचिकित्सकों की नियुक्ति, रेखा आर्या।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नैनीताल, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से फोन पर की वार्ता, न्याय और सुरक्षा का दिया भरोसा।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नैनीताल, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से फोन पर की वार्ता, न्याय और सुरक्षा का दिया भरोसा।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें गहरी सांत्वना प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया तथा कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने मामले में त्वरित जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधी को कठोर दंड दिलवाएगी, हम सब पीड़िता के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए तथा समाज कल्याण अधिकारी को बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर कल तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीड़िता के परिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की और से पीड़ित बालिका और उसकी बहन की समुचित शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बच्ची का भविष्य सुरक्षित हो सके। जिलाधिकारी ने अवगत करवाया कि नैनीताल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्यटकों के लिए नैनीताल पूर्ण रूप से सुरक्षित है। शहर का माहौल बिगाड़ने वाले अवैधानिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top