Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, राजभवन ने खेल विश्वविद्यालय एक्ट को किया अधिसूचित।

देहरादून :- प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के बनने का रास्ता साफ हो गया है। खेल विश्वविद्यालय एक्ट को बुधवार को राज्यपाल ने अधिसूचित कर दिया है।

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस बाबत राजभवन ने पत्र जारी कर दिया है। खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ताकि राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय बनने के बाद खिलाड़ियों के विकास और पढ़ाई के लिए बड़ा मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के गौलापार में इस विश्वविद्यालय की नींव रखी जाएगी और इसे जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए जरूरी सभी मानको को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top