Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

गढ़वाल के पांच दिवसीय दौरे पर, कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, चमोली में परखेंगे यात्रा व्यवस्थाएं, जिला प्रशासन की लेंगे बैठक।

गढ़वाल के पांच दिवसीय दौरे पर, कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, चमोली में परखेंगे यात्रा व्यवस्थाएं, जिला प्रशासन की लेंगे बैठक।

भ्रमण के दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में योजनाओं का करेंगे लोकार्पण।

देहरादून :- सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत गढ़वाल मंडल के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं का जायजा लेंगे, साथ ही विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत चमोली जनपद का भ्रमण करेंगे, जहां वह चार धाम यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं को परखेंगे। चमोली जिला मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री स्थानीय प्रशासन की बैठक लेंगे, इसके साथ ही वह स्वास्थ्य, शिक्षा और सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों से लेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 17 मई तक गढ़वाल मंडल के दौरे पर रहेंगे। पांच दिवसीय दौरे की शुरूआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से करेंगे। जहां वह मंगलवार को सिमखेत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास करेंगे। बुधवार को डॉ. रावत कलगड़ी मल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत वह कालौं, चमगांव और पटोटी में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह राजकीय इंटर कॉलेज कालौं के नव निर्मित भवन तथा पटोटी के बहुउद्देशीय पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे साथ ही वह प्राथमिक विद्यालय कालौं व चमगांव के स्वीकृत भवन व सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास करेंगे।

गुरूवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत भुवनेश्वरी में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नव प्रवेशित छात्रों के मंगल स्नान एवं यज्ञोपवीत संस्कार में हिस्सा लेंगे और उन्हें दीक्षारम्भ की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे। इसके उपरांत वह ग्वाडीगाड, सरणा, चोपड्यूं और पाबौं में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़ीगाड, जूनियर हाईस्कूल सरणा के नव निर्मित भवन तथा चोपड्यूं में पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पाबौं में ब्लॉक सभागार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के इंटरलॉकिंग टाइल रास्ते का लोकार्पण करेंगे। पाबौं में डॉ. रावत व्यापार मंडल के पादधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे।

16 व 17 मई को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चमोली जनपद के दौरे पर रहेंगे। जहां वह चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान वह यात्रा मार्गों पर स्थित स्वास्थ्य विभाग की स्थाई व अस्थाई चिकित्सा इकाईयों का भी निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन की बैठक लेंगे। जिसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे साथ ही चार धाम यात्रा व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top