Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के, पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत।

प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के, पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत।

पंजीकरण प्रक्रिया के पहले दिन कालसी ब्लाक के 24 सांस्कृतिक दल रहे शामिल।

देहरादून :- सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों एवं योजनाओं का विभागीय गीत नाट्य योजना के तहत पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है। इसके तहत गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन सूचना भवन देहरादून में 13 मई से 20 मई, 2025 तक तथा कुमांऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन 26 मई से 30 मई, 2025 तक एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होंगे। पंजीकरण प्रक्रिया की शुरूआत मंगलवार को कालसी ब्लाक के सांस्कृतिक दलों से हुई जिससे 24 दलों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कहा कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अपनी गीत एवं नाटय योजना को सुदृढ़ कर सरकार की नीतियों, निर्णयों एवं उपलब्धियों के प्रति जनजागरण का महत्वपूर्ण कार्य सशक्त एवं प्रभावी ढंग से सम्पादित कर रहा है। इस योजना से एक ओर राज्य की अपनी लोक संस्कृति को सहेजने और संजोने का गुरूत्तर कार्य हो रहा है। वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है।

उन्होने कहा कि राज्य स्तर पर पंजीकृत लोक गीत, लोक नृत्य, कठपुतली, कब्बाली, भजन, नाटक, नुक्कड़ नाटय दलों के पंजीकरण से शासन की नीतियों निणर्याे और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार का कार्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किये जाने के साथ ही युवाओं को भी इससे अपनी लोक संस्कृति से जुडने का अवसर मिलता है।

सांस्कृतिक दलों की चयन प्रक्रिया में पदमश्री प्रीतम भरतवाण प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी संयुक्त निदेशक सूचना के.एस.चौहान गीत नाट्य प्रभाग भारत सरकार के सहायक निदेशक सन्तोष आशीष संस्कृति विभाग के नरेन्द्र शर्मा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top