Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जून में होने वाले, कृषि मेले की तैयारियों के लिए की समीक्षा बैठक।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जून में होने वाले, कृषि मेले की तैयारियों के लिए की समीक्षा बैठक।

देहरादून :- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में आगामी जून माह में कृषि मेले की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह कृषि मेला देहरादून में किया जाना प्रस्तावित है। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस मेगा इवेंट में भारत के विभिन्न राज्यों से आए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिन्हें आगंतुक देख और खरीद सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में मिलेट्स (मोटे अनाज) की उपयोगिता पर चर्चा, वैज्ञानिक सत्र, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तुतिकरण शामिल हैं। साथ ही कृषि विश्वविद्यालय, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, किसान संगठन, स्टार्टअप, कोऑपरेटिव सोसाइटीज आदि भी इस फेयर में भाग लेंगे। महोत्सव में केंद्र सरकार से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, सभी राज्यों के कृषि मंत्री और विदेशी मेहमानों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। कृषि मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं ताकि उत्तराखण्ड को वैश्विक कृषि मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके।

बैठक में सचिव कृषि डा0 एसएन पांडे, कृषि निदेशक केसी पाठक, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, एमडी जैविक बोर्ड विनय कुमार, डा0 रतन कुमार, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top