Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने, स्पोर्ट्स अचीवर्स को करवाई चाॅपर की सैर।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने, स्पोर्ट्स अचीवर्स को करवाई चाॅपर की सैर।

आसमान से अपनी यूनिवर्सिटी को देख अचीवर्स के खिले चेहरे।

शहर की खूबसूरत ईमारतों को चाॅपर से देखने का अलग ही अनुभव रहा।

अचीवर्स बोले आई लव एसजीआरआरयू।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने अपने स्पोर्ट्स अचीवर्स को चाॅपर की सैर करवाई। अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे इन छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को हवाई सैर का लुत्फ उठाया। आसमान से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कैंपस को देखकर छात्र-छात्राएं बोले आई लव एसजीआरआरयू। श्री गुरु राम राय हैलीपैड गुरुवार को फिर छात्र-छात्राओं के आकर्षण का केन्द्र बना। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ साथ अन्य रूचिकर गतिविधियों का संचालन भी विश्वविद्यालय के द्वारा किया जाता है। विश्वविद्यालय के द्वारा अन्य छात्र-छात्राओं को भी भविष्य में हवाई सैर करवाई जाएगी।

गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के क्रिकेट टीम के कप्तान आदित्य नेगी, महिला बाॅस्केटबाॅल की कप्तान डाॅन्ची डोल्मा, ड्राॅप रोबाॅल की कप्तान अंजलि यादव, फुटबाॅल टीम के कप्तान यशराज फर्सवाण एवम् बैडमिंटन टीम के कप्तान हर्षित मंडोला ने हवाई सैर से शहर के नज़ारों का आनन्द लिया। अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि बचपन में हैलीकाॅप्टर को देखकर हम हाथ हिलाया करते थे। हैलीकाॅप्टर के आज का सफर बेहद रोमांचकारी रहा। यह सभी छात्र-छात्राएं अपने अपने खेल के टाॅप प्लेयर्स हैं। छात्र-छात्राआंे ने हवाई सफर का अनुभव सांझा किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से समय समय पर छात्र-छात्राओं के लिए इस प्रकार की अनूठी पहल की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top