Breaking News
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी जिले के, नैनबाग में विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी जिले के, नैनबाग में विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ।

देहरादून/टिहरी,नैनीबाग :- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने दिन दिवसीय जनपद टिहरी और उत्तरकाशी के भ्रमण के दौरान आज टिहरी जिले के नैनबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। रिबन काटकर शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में कृषि मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत भी किया।

शुभारंभ से पहले मंत्री जोशी ने नैनबाग के संस्थापक स्व. सरदार सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में बांज का पौधा रोपा। उन्होंने कृषि यंत्रों व स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एनआरएलएम के तहत ₹1.50 लाख के डमी चेक वितरित किए।

अपने संबोधन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान की शुरुआत उत्तराखंड में 29 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दौरान गुनियाल गांव से की गई थी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 29 मई से 12 जून तक देशभर में 2000 से अधिक वैज्ञानिक दल 700 जिलों में डेढ़ करोड़ किसानों से सीधे संवाद करेंगे। उत्तराखंड में हर जिले में प्रतिदिन 3 टीमें काम करेंगी, जो रोज़ाना लगभग 600 किसानों से संपर्क करेंगी। मंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं से निकलकर सीधे खेतों तक जाकर किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे। इससे फसल उत्पादन और उत्पादकता में बड़ा बदलाव आएगा।

कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र का भ्रमण करें, किसानों के साथ समन्वय बनाएं और उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार योजनाएं लागू कर रही है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, अपर कृषि निदेशक परमाराम, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, सीडीओ टिहरी करुणा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार, मंडल महामंत्री सुनील सेमवाल, मुन्ना पंवार, राजेश सजवाण, समीर पंवार, जयप्रकाश सहित स्थानीय लोग एवं भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top