Breaking News
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि।
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि।
पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार।
पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार।
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को, वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को, वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार, मुख्यमंत्री धामी।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे, वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे, वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल, श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दिया आशीर्वाद।
सीएम धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल, श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दिया आशीर्वाद।
मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।
मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।
‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की, झूठी खबर की खुली पोल पट्टी, श्री महंत इन्दरेश अस्पताल करेगा 5 करोड़ मानहानि का दावा।
‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की, झूठी खबर की खुली पोल पट्टी, श्री महंत इन्दरेश अस्पताल करेगा 5 करोड़ मानहानि का दावा।
चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने कसी कमर।   
चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने कसी कमर।  
विद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालन, डाॅ. धन सिंह रावत।
विद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालन, डाॅ. धन सिंह रावत।

संडे ऑन साइकिल रैली में शहर वासियों के साथ, ”खेल मंत्री रेखा आर्या” ने चलाई साइकिल।

संडे ऑन साइकिल रैली में शहर वासियों के साथ, ”खेल मंत्री रेखा आर्या” ने चलाई साइकिल।

हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा प्रदेश खेल भूमि, रेखा आर्या।

दूनवासियों को दिलाई गई फिटनेस अवेयरनेस की शपथ।

देहरादून :- जून का पहला संडे देहरादून वासियों के लिए बेहद खास रहा जब सैकड़ो की संख्या में लोगों ने ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर साइकिल रैली में सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने साइकिल रैली का नेतृत्व किया। 

संडे ऑन साइकिल रैली सुबह 6:30 बजे पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई और एनआईवीएच के गेट से वापस पवेलियन ग्राउंड में समाप्त हुई।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सैन्य भूमि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने का उनका सपना तब पूरा होगा जब यहां हर घर से एक खिलाड़ी निकलेगा। रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के गांव गांव और छोटे कस्बों में खेल मैदान और मिनी स्टेडियम बनाने के पीछे यही संकल्प है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में घर-घर से सैनिक निकलते रहे हैं, ठीक उसी तरह हर गांव गली में खेलों में चैंपियन पैदा हों। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग फिटनेस का बहुत अच्छा साधन है और इससे हमारी सेहत सुधरने के साथ-साथ पर्यावरण की सेहत भी सुधरेगी। 

खेल मंत्री ने आम लोगों को आह्वान किया कि वह साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। खेल मंत्री ने प्रतिभागियों को फिटनेस अवेयरनेस की शपथ भी दिलाई।

साइकिल रैली में 7 साल के बच्चे भी शामिल थे तो वही 70 साल के वरिष्ठ नागरिकों ने भी इसमें पूरे उत्साह के साथ शिरकत की। रैली के समापन अवसर पर लकी ड्रा के जरिए अलग-अलग आयु वर्ग के विजेताओं को चुना गया और उन्हें पुरस्कार दिए गए।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक संजीव पौरी, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top