Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने से अभी तक 10 करोड़ 71 लाख मूल्य की हो चुकी है जब्ती।

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने से अभी तक 10 करोड़ 71 लाख मूल्य की हो चुकी है जब्ती।

देहरादून:- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद पिछले 16 दिनों की अवधि में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस)के माध्यम से इन्फोर्समेंट एजेंसी, पुलिस विभाग, इनकम टैक्स, आबकारी विभाग, कस्टम और अन्य विभागों द्वारा रिपोर्टिंग की कार्यवाही की जा रही है। ई.एस.एम.एस व्यवस्था राज्य में पहली बार लागू की गई है। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने से अभी तक 10 करोड़ 71 लाख मूल्य की जब्ती हो चुकी है। जिसमें पुलिस द्वारा 05 करोड़ 29 लाख, इनकम टैक्स द्वारा 04 करोड़ 95 लाख, आबकारी विभाग द्वारा 39 लाख मूल्य की जब्ती की गई। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में राज्य में पुलिस द्वारा 01 करोड़ 97 लाख, इनकम टैक्स द्वारा 45 लाख और आबकारी विभाग द्वारा 19 लाख मूल्य की जब्ती की गई थी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभी तक कम्पोनेंट वाइज सीजर में 03 करोड़ 59 लाख का कैश, नारकोटिक्स, ड्रग्स और एन.डी.पी.एस के तहत 02 करोड़ 55 लाख मूल्य की जब्ती, आबकारी के मामले में 01 करोड़ 86 लाख मूल्य की जब्ती एवं 02 करोड़ 70 लाख मूल्य की अन्य सामग्रियों की जब्ती हुई है। हरिद्वार जनपद में सबसे अधिक 06 करोड़ 80 लाख मूल्य की, नैनीताल जनपद में 01 करोड़ 01 लाख मूल्य की जब्ती की गई है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी निर्वाचक नामावलियां तैयार होने के उपरांत सभी 11 हजार 729 बूथों पर वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप बांटने की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। सभी बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर तक जाकर वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप बांटने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपने वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप प्राप्त करें, यदि कहीं बीएलओ से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है तो संबंधित एआरओ को इसके बारे में सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top