Breaking News
30 मई तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी अनिवार्य, “मेरा ई-केवाईसी” ऐप से घर बैठे पूरी करें प्रक्रिया।
30 मई तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी अनिवार्य, “मेरा ई-केवाईसी” ऐप से घर बैठे पूरी करें प्रक्रिया।
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत।
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले, कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले, कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा।
मंत्री खजानदास और मंत्री महाराज ने, 383.56 लाख की लागत से चन्दरनगर नाले के भूमिगत कार्य का किया लोकार्पण।
मंत्री खजानदास और मंत्री महाराज ने, 383.56 लाख की लागत से चन्दरनगर नाले के भूमिगत कार्य का किया लोकार्पण।
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा, ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का कार्य।
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा, ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का कार्य।
उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
सूबे में शिक्षकों को मिलेगी अब ऑनलाइन छुट्टी, डाॅ. धन सिंह रावत।
सूबे में शिक्षकों को मिलेगी अब ऑनलाइन छुट्टी, डाॅ. धन सिंह रावत।
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को, भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि।
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को, भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि।
बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर, सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी।
बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर, सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी।

जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां- रेखा आर्या

जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां- रेखा आर्या

जनपद देहरादून में नवनियुक्त 212 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति

देहरादून। मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून जनपद में चयनित की गई 212 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विश्वविद्यालय स्थित सभागार में किया गया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में पूरे प्रदेश में 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों यानी कुल मिलाकर 7052 पदों पर भर्ती की है । इनमें से सबसे पहले देहरादून जनपद में 17 कार्यत्रियों और 195 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। जल्द ही अन्य 12 जनपदों में भी कार्यक्रम आयोजित करके नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार का एक माध्यम नहीं बल्कि यह सेवा का एक बड़ा अवसर है। भाजपा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में सर्वाधिक बढ़ोतरी की है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई और इस पूरी प्रक्रिया को सिर्फ 3 महीने के समय में पूरा कर लिया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में उच्च शिक्षित लड़कियां और महिलाएं आ रही हैं, जिससे निश्चित रूप से विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर उपनिदेशक मोहित चौधरी, डीपीओ जितेंद्र कुमार, डीपीओ एसके त्रिपाठी, सीडीपीओ नीतू फुलेरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top