Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

ब्लैकमेलर, नशा तस्कर, मातावाला बाग पर, कब्जा करने वाले अमन स्वेडिया पर मुकदमा दर्ज।

ब्लैकमेलर, नशा तस्कर, मातावाला बाग पर, कब्जा करने वाले अमन स्वेडिया पर मुकदमा दर्ज।

भारतीय न्याय संहिता 2023 के अनुसार 299, 351(2), 352, 352 (2) संगीन धाराओं में हुआ मुकदमा।

अमन स्वेडिया के खिलाफ श्री दरबार साहिब माननीय न्यायालय में कर चुका है 25 करोड़ की मानहानी का दावा।

अमन श्वेडिया पर देहरादून पुलिस की कड़ी कार्रवाई।

देहरादून :- श्री दरबार साहिब द्वारा संचालित मातावाला बाग पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले व नशे का कारोबार करने वाले अमन स्वेडिया पर देहरादून पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस ने अमर श्वेडिया पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है। दून पुलिस ने अमन श्वेडिया के ठिकानों पर देर रात दबिश दी लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है। मातावाला बाग प्रकरण में अपने नशे का कारोबार बन्द होने से बौखलाया अमन स्वेडिया लगातार इस कोशिश में है कि किसी तरह से वह दोबारा मातावाला बाग अखाडे में कुश्ती व पहलवानी के नाम पर अपने नशे का कारोबार चला सके और मासूम युवाओं की जिन्दगी से खिलवाड़ कर सके। माननीय न्यायालय के आदेश पर मातावाला बाग में बिना श्री दरबार साहिब के अनुमति पत्र (गेट पास) के रोक जारी है। माननीय न्यायालय ने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को बहुत गम्भीरता से लिया है।

काबिलेगौर है कि जिला प्रशासन, देहरादून पुलिस व श्री दरबार साहिब प्रबन्धन के बीच दो माह पूर्व हुई बैठक वार्ता में यह निर्णय लिया गया था कि श्री गुरु राम राय दरबार साहिब द्वारा संचालित मातावाला बाग स्थित अखाड़े और कुश्ती के लिए कोई अन्य जगह खोजी जाए। इसके लिए श्री दरबार साहिब ने मथुरावाला स्थित जगह नियत की। लेकिन पहलवानी का बहाना बनाने वाले अमन स्वेडिया को ऐसी जगह चाहिऐ जहां से वह अपने नशे के कारोबार को आसानी से चला सके। श्री दरबार साहिब व उसके पदाधिकारियों को दबाव में लाने के लिए अमन स्वेडिया व उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर अनाप-सनाप दुश्प्रचार शुरू कर दिया जिसको कि दून पुलिस ने बड़ी गम्भीरता से लेकर व जांच-पड़ताल करके अमन स्वेडिया के खिलाफ भारतीय न्याय सहिता 2023 के अनुसार 299, 351(2), 352, 352 (2) संगीन धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) न0 0208 में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है, जिसमें कभी भी अमन स्वेडिया की गिरफ्तारी हो सकती है और जेल भेजा जा सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून अजय सिंह ने कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। पुलिस कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। समाज में धार्मिक उन्माद व अशान्ति फैलाने की अनुमति किसी को भी नहीं है। जो व्यक्ति कानून तोड़ेगा उस पुर सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है। उधर श्री दरबार साहिब प्रबन्धन पूर्व में अमन स्वेडिया के खिलाफ माननीय न्यायालय में 25 करोड़ की मानहानी का दावा पहले ही दर्ज करवा चुका है जिसपर कार्यवाही गतिमान है। आने वाला समय अमन स्वेडिया के लिए मुसीबतों से भरा रहने वाला है और जो नशे के कारोबार से इसने सम्पत्ति जोड़ी है और मकान बनाया है उसकी कुर्की होना तय है। बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय। अर्थात् – अगर आप गलत काम करते हैं, तो आपको गलत परिणाम ही मिलेंगे। जैसी करनी वैसी भरनी। अर्थात – जैसा मनुष्य कर्म करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top