Breaking News
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के, फेयरवेल समारोह में छात्रों की आंखों में दिखे, बड़े-बड़े सपने और आगे बढ़ने की खुशी। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के, फेयरवेल समारोह में छात्रों की आंखों में दिखे, बड़े-बड़े सपने और आगे बढ़ने की खुशी। 

जुबैर मलिक मिस्टर फेयरवेल और कुसुम जोशी मिस फेयरवैल रहे।

अमित बने मिस्टर परफेक्ट और एवं आनिया मिस परफेक्ट।

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में छात्रों की फेयरवेल पार्टी आयोजित।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में स्नातक 2022-25 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। जूनियर छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सीनियरों के सम्मान में आयोजित इस समारोह में जहां एक ओर विद्यार्थियों की आंखों में भविष्य के सपने तैरते दिखे वहीं, आगे बढ़ने की खुशी के साथ ही विदा होने का दर्द भी झलका। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेजीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस मौके पर छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय से पासआउट विद्यार्थी विश्वविद्यालय और देश दोनों का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कठोर परिश्रम, ईमानदारी और लगन ही जीनव में आगे बढ़ने का मूलमंत्र है।

इस मौके पर सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो. प्रीति तिवारी ने कहा कि यह मौका बड़ा ही भावनात्मक होता है जब हम अपने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए विदा करते हैं। एक ओर दुख होता तो दूसरी ओर खुशी भी होती है कि हम अपने छात्रों को समाज और देश के लिए काम करने के लिए भेज रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि यह मानविकी संकाय का पहला एनईपी बैच है जो सफलता पूर्वक पासआउट हो रहा है। इस मौके पर प्रो. गीता रावत ने सभी विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हमेशा बेहतरीन करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. आशीष कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर पूरा भरोसा है वह हमेशा संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ रैंपवाक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों ने कई सारे टाइटल भी अपने नाम किए। मिस फेयरवैल का टाइटल कुसुम जोशी को दिया गया। वहीं जुबैर मलिक मिस्टर फेयरवेल रहे। मिस्टर परफेक्ट अमित और मिस परफेक्ट आनिया त्यागी रहे।

समारोह के दौरान मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के सभी शिक्षकगण, नॉन टीचिंग स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top