Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचन्द शर्मा ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्यारह वर्षों के कार्यकाल को, भाजपा द्वारा सेवा और सुशासन के रूप में मनाने को बताया हास्यास्पद।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचन्द शर्मा ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्यारह वर्षों के कार्यकाल को, भाजपा द्वारा सेवा और सुशासन के रूप में मनाने को बताया हास्यास्पद।

देहरादून :- महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्यारह वर्षों के कार्यकाल को भाजपा ने सेवा और सुशासन के रूप में मनाने को हास्यास्पद बताया है और केन्द्र की भाजपा सरकार ने ग्यारह साल में जनता के साथ विश्वासघात किया है और इन सालों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश और देश के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि 2014 में बड़े बड़े वादों और भारी जनसमर्थन के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार ने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतिहास का पहला प्रधानमंत्री है, जिसे उसके पद का कर्तव्य ही नहीं पता, और अगर पता होता तो शायद देश के लोगों की इतनी बुरी हालत न होती। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध में बढ़ोत्तरी हो गई है और इस कदर त्रस्त न होता और देश के 80 करोड़ लोग पांच किलो राशन पर जिंदगी काटने को मजबूर न होते।

उन्होंने  कहा कि दो साल बाद मणिपुर फिर से धधक रहा है। नफरत की आग में जलाकर मणिपुर के बेकसूर लोग बेमौत मारे जा रहे हैं। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू फिर भी हिंसा पर सरकार का कोई काबू नहीं है। उन्होंने कहा कि मई 2023 से शुरू हुई इस हिंसा में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं, हजारों महिलाओं के साथ गैंगरेप हुए, लाखों लोग घर-बार छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हैं। साथ ही कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंबानी के बेटे की शादी में जाने का वक्त तो है, मगर मणिपुर जाने के लिए समय आज तक नहीं मिल पाया है, लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके आंसू पोछेंगे, उनके दर्द पर मरहम लगाएंगें मगर प्रधानमंत्री ने मणिपुर की तरफ झांका तक नहीं है।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि करीब एक साल पहले जब हाथरस में 125 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में ही थे लेकिन मोदी जी को लोगों के मरने-जीनें से फर्क पड़ता तो शायद यह आदमी हाथरस जाता, मगर इन्हें तो कोई फर्क ही नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चीते का ड्रेस पहनकर जिम कार्बेट में उस वक्त फोटो शूट कर रहे थे, जब पुलवामा में हमारे वीर जवान अपने सीनों पर गोलियां खा रहे थे। देश के लिए अपनी जानें दे रहे थे। पहलगाम के एक भी दरिंदे को आज तक जिंदा या मुर्दा नहीं पकड़ पाए, मगर ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सेना की क्रेडिट खाने का एक भी मौका नहीं छोड़ा।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसे जब पाकिस्तान से बदला लेना था,उस वक्त अमेरिका से डरकर सरेंडर करके दुनिया में भारत की नाक कटा दी। पिछले साल नौ जून, 2024 को जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उसी दिन आतंकियों ने रियासी में नौ श्रद्धालुओं की हत्या कर दी। एक साल हो चुका हैं, लेकिन इस हमले को अंजाम देने वाले एक भी आतंकी पकड़े नहीं गए। उन्होंने कहा कि टी-20 कप जीतकर आने वाले क्रिकेटरों को तो घर बुलाकर मिलता है,मगर नीट के परेशान और हताश परीक्षार्थियों से मिलने का वक्त इस आदमी के पास नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की वजह से आज भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश बन चुका है। शर्मा ने कहा है कि दुनिया में सबसे अधिक आत्महत्या भारत के लोग कर रहे हैं। यहां के किसानों और नौजवानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का भट्टा बैठने से करोड़ों लोगों का रोजगार छिन चुका है। उन्होंने कहा कि मगर यह आदमी देश लूटकर सिर्फ अपने मित्रों की तिजोरी भर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता की समस्याओं से इस आदमी को रत्ती भर लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता का दुख-दर्द बांटना भाजपा व प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में दूर-दूर तक नहीं है। ये आदमी केवल वहीं जाता है, जहां इसे नौटंकी करना होता है, जहां इनकी कोई जवाबदेही नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जब कोरोना महामारी के समय अव्यवस्था के कारण लाखों लोग मगर गए तब इस आदमी ने संसद में खुलेआम कह दिया कि कोरोना से तो कोई मरा ही नहीं है। किसानों से, नौजवानों से, छात्रों से, बेरोजगारों से मिलते हुए इस आदमी को आपने कभी नहीं देखा होगा। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है और महंगाई को नियंत्रित तक नहीं किया गया है जिससे आम जनता में व्यापक स्तर पर आक्रोश बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top