Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात।
मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा कर, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा कर, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने, जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, हेली सेवा की अनियमिताओं पर रोक लगाने के संबंध में सौपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने, जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, हेली सेवा की अनियमिताओं पर रोक लगाने के संबंध में सौपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- सोमवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के  प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि  उत्तराखंड में हेली सेवा की अनियमिताओं पर रोक लगाने के लिए आज देहरादून कचहरी में ब्राह्मण एकत्र हुए और उन्होंने जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन लेने के लिए एस डी एम कुमकुम जोशी को ज्ञापन अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के समस्त पदाधिकारी और जनमानस के द्वारा दिया गया।

मनमोहन शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और अन्य हेली सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करती है कि आप चार धाम यात्रा को देवस्थान को पर्यटन स्थल बनाने में रोकथाम करने की कृपा करें, जब से चार धाम यात्रा शुरू हुई तब से अब तक देवस्थान पर कई बार हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए दिनांक 8 मई 2025 को गंगोत्री में दुर्घटना 12 मई 2025 बद्रीनाथ हेलीपैड मैं दुर्घटना 17 मई 2025 ऋषिकेश एयर एंबुलेंस क्रश में दुर्घटना 7 जून 2025 केदारनाथ मैं दुर्घटना 15 जून 2025 केदारनाथ से गुप्तकाशी में क्रश होने भक्तों की जान चली गई हेली सेवाएं अपने आप में निपुण ना होकर सिर्फ पर्यटन स्थल को बढ़ावा दे रही है जिससे आए दिन हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबरें लगातार मिल रही है।

हेलीकॉप्टर की ध्वनि और धुएं से जानवरों व पर्यावरण पर काफी प्रभाव पड़ रहा है, केदारनाथ में तो लगातार हेलीकॉप्टर क्रैश रहे हैं उत्तराखंड के चार धाम गंगोत्री यात्री केदारनाथ बद्रीनाथ जैसे देवस्थान को अब पर्यटन स्थल बनाया जा रहा है इस पर रोक लगनी चाहिए और देवस्थानों को देवस्थान ही बने रहने चाहिए आज जनमानस का जीवन असुरक्षित महसूस होने लगा है,  हेली सेवाओं की जांच कर सेवाओं को उपलब्ध कराया जाए जिससे आए दिन होने वाले हादसों को रोका जा सके और हेली सेवाओं को बिना जांच कारण अनुमति प्रदान न की है उनको उड़ने की अनुमति पर रोक लगाई जाए जिससे आज जनमानस सुरक्षित हो पाए हेली सेवाओं से जनमानस डर चुका है और आए दिन हेलीकॉप्टर कौवा की तरह उड़ने शुरू हो गए हैं जिससे जनमानस के जीवन असुरक्षित होता चला जा रहा है मान्यवर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड आपसे प्रार्थना करती है कि आप जल्द से जल्द हेलीकॉप्टरों की सेवाओं की पूर्ण जांच करवरकर अनुमति प्रदान करें ताकि जनमानस के जीवन को बचाया जा सके।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित लालचंद शर्मा, पंडित राजीव महर्षि, पंडित मनोज कुमार शर्मा, राजकुमार विधायक, सुयश कुकरेती, पीयूष गॉड, दुर्गा रतूड़ी, प्रभात दढ़ियाल, चंद्रशेखर पंत, प्रियंका, विवेक मोहन श्रीवास्तव, बृजेश नवानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top