Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर, प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।    
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर, प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।   
श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का करेंगे शुभारम्भ, डाॅ. धन सिंह रावत।   
श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का करेंगे शुभारम्भ, डाॅ. धन सिंह रावत।  
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला, सीएम धामी।
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला, सीएम धामी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय शिशु सदन के बच्चों के साथ, केक काटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय शिशु सदन के बच्चों के साथ, केक काटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना की।
सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां।
सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां।
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ।
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ।

सीएम पुष्कर धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की, 25वीं बैठक की तैयारियों को लेकर की बैठक।

सीएम पुष्कर धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की, 25वीं बैठक की तैयारियों को लेकर की बैठक।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 24 जून को वाराणसी (बनारस) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि “इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय” की भावना के अनुरूप ऐसे ठोस और नवाचारपरक प्रस्ताव तैयार किए जाएं जो प्रदेश के समग्र, सतत और संतुलित विकास को नई गति प्रदान कर सकें। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को राज्य में बच्चों के पोषण, शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का भविष्य ही राज्य और देश का भविष्य है, अतः उनके समग्र विकास के लिए एक समेकित और लक्ष्य आधारित योजना बनाई जाए। उन्होंने आईसीडीएस (समेकित बाल विकास योजना), खाद्य सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा खेल विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा, ताकि बच्चों को उचित पोषण, खेल गतिविधियाँ, स्वास्थ्य सेवाएं और मानसिक विकास के पर विशेष ध्यान दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को इस योजना का लाभ मिले, यह प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता आवश्यक समय पर इस सुविधा का लाभ ले सके।

मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग को नियमित रूप से कुपोषण और एनीमिया के मामलों की समीक्षा करने तथा बच्चों की स्थिति में सुधार हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जिलास्तर पर ऐसे प्रयासों की निगरानी और मूल्यांकन की व्यवस्था सशक्त की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top