Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।

राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कॉंग्रेसियों ने, शरबत वितरण कर दिया मोहब्बत का पैग़ाम, लालचंद शर्मा। 

राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कॉंग्रेसियों ने, शरबत वितरण कर दिया मोहब्बत का पैग़ाम, लालचंद शर्मा। 

देहरादून :- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर मोहब्बत की दुकान में शरबत वितरण किया गया। मनमोहन शर्मा अतिरिक्त मुख्य संगठक उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पटेल नगर में एकत्र होकर राहुल गांधी जी के जन्म दिवस पर मोहब्बत की दुकान में शरबत वितरण किया। मनमोहन शर्मा ने बताया की मान्य राहुल गांधी पूरे देश में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने में निरंतर प्रयासरत हैं और उनके साथ कांग्रेस सेवा दल के साथी और कांग्रेस के कार्यकर्ता जन्मदिन पर उनको बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इस आपसी भाईचारे को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात अपने आप को कर रखा है। 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर मीठे पानी की छबील के रूप में मोहब्बत की दुकान लगाकर राहुल गांधी को जन्म दिन शुभकामनांए देते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मोहब्बत का जो संदेश देने का काम किया है आज कांग्रेस कार्यकर्ता उसी राह पर चलकर देशभर में भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने देशभर में एकता व धर्म निरपेक्षता का संदेश देते हुए भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के टूटे हुए मनोबल को जोड़ने ही नहीं अपितु आम जनता को भी एक संदेश देने का काम किया है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने राहुल गांधी को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि उनकी नीतियां, सोच और विचार हमें सदैव प्रेरणा देते हैं तथा वे कांग्रेस कर्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श नेता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी जी ने देश के मजदूर, किसान, बेरोजगार, अग्निवीरों और हिंदुस्तान के गरीब शोषित वर्ग की समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक उठाने का बीडा उठाया है, इन वर्गों से स्वयं मिल कर उनकी दिक्कत, परेशानियों को समझा है, और नेता प्रतिपक्ष के रूप में सदन में आमजन की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं उससे आने वाले समय में केन्द्र की हठधर्मी भाजपा सरकार को जनहित के मुद्दों पर झुकने को मजबूर होना पड़ेगा।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि राहुल गांधी इस देश की युवा पीढ़ी की राजनीति के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने देश के युवा को देश के संविधान को बचाने के लिए निडर होना सिखाया है।

इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से पंडित मनमोहन शर्मा प्रदेश अतिरिक्त मुख्य संगठक/ उपाध्यक्ष, लालचंद शर्मा, राजकुमार विधायक, हेमा पुरोहित, गोपाल सिंह गढ़िया, पूर्व महानगर अध्यक्ष पीयूष गॉड, राहुल शर्मा, रमेश मांगू , सुनील बंगा, सुभाष धीमान, राज किशोर, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top