Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात।
मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा कर, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा कर, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

एअर इंडिया ने आठ उड़ानें की रद्द, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित।

एअर इंडिया ने आठ उड़ानें की रद्द, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित।

रखरखाव और संचालन कारणों से चार अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों को किया गया रद्द।

ग्राहक सेवा नंबर और वेबसाइट के ज़रिए दी जा रही अद्यतन जानकारी।

नई दिल्ली :- एअर इंडिया ने हालिया तकनीकी निरीक्षण और परिचालन चुनौतियों के चलते देश-विदेश की कई उड़ानों को रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को चार अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों को रद्द करने की पुष्टि की है। कंपनी यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं और टिकट वापसी का विकल्प भी दे रही है।

एयरलाइन ने बताया कि रखरखाव और सुरक्षा संबंधी उपायों के तहत दुबई-चेन्नई (AI-906), दिल्ली-मेलबर्न (AI-308), मेलबर्न-दिल्ली (AI-309) और दुबई-हैदराबाद (AI-2204) अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं। इसके साथ ही पुणे-दिल्ली (AI-874), अहमदाबाद-दिल्ली (AI-456), हैदराबाद-मुंबई (AI-2872) और चेन्नई-मुंबई (AI-571) जैसी घरेलू सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों की जानकारी एअर इंडिया की वेबसाइट या ग्राहक सेवा नंबर 011-69329333 / 011-69329999 पर प्राप्त करें। एयरलाइन ने खराब मौसम, हवाई क्षेत्र प्रतिबंध और जांच बढ़ने को इस अस्थायी व्यवधान का कारण बताया है।

इससे पहले भी एअर इंडिया ने घोषणा की थी कि 21 जून से 15 जुलाई तक वह 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कटौती करेगी और तीन विदेशी गंतव्यों पर सेवाएं स्थगित रहेंगी। दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक), और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) रूट इससे सीधे प्रभावित होंगे।

हर सप्ताह 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाई जाएंगी, जिसका कारण जून की शुरुआत में हुआ एक बड़ा विमान हादसा है। सुरक्षा जांचों के सख्ती से चलते एयरलाइन ने यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top