Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने, नारी निकेतन में संवासिनियों व बच्चों के साथ किया योग।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने, नारी निकेतन में संवासिनियों व बच्चों के साथ किया योग।

योग हमारी आंतरिक शक्तियों को एकत्रित करके हमारे अंदर नवीन ऊर्जा का संचार करता है- कुसुम कण्डवाल।

देहरादून :- उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून के केदारपुरम स्थित महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में महिलाओं एवं बच्चों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल के साथ नारी निकेतन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इस दौरान कुसुम कण्डवाल ने सभी को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। योगाभ्यास सप्ताह शिविर में नारी निकेतन, सम्प्रेक्षण गृह व बालिका निकेतन के सभी बच्चों व महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

आपको बता दे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पर प्रदेश में अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। जिसके लिए विभिन्न विभागों में साप्ताहिक योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि योग हमारी आंतरिक शक्तियों को एकत्रित कर के हमारे अंदर नवीन ऊर्जा का संचार करता है। योग ही हमारे चंचल मन को एकाग्र कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से आज सम्पूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति और योग परंपरा को अपना रहा है। आज योग विश्व के अनेकों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन गया है।

वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा युवाओं में योग की ओर कदम बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। योग से रोजगार के अवसर बढ़ाये हैं। साथ ही उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए नई योग नीति तैयार करना अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।

इस दौरान नारी निकेतन की सहायक अधीक्षिका पूजा खत्री, शिशु निकेतन की अधीक्षिका मधु नवानी, सुपरवाइजर आर्ची नौटियाल सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा इस अवसर पर योगाचार्य दीक्षा विधोला ने योग कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top