Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद, सुबह 9 बजे बहाल — कई सड़क मार्ग अब भी प्रभावित

भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद, सुबह 9 बजे बहाल — कई सड़क मार्ग अब भी प्रभावित

चमोली- बीती रात भारी बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पीपलकोटी के समीप भनेरपाणी और पागलनाला क्षेत्र में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया था। मार्ग पर मलबा जमा हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि सोमवार सुबह 9 बजे तक मार्ग को पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि एनएचआईडीसीएल की टीम ने सुबह 7 बजे से मलबा हटाने का कार्य आरंभ कर दिया था। क्षेत्र में हर वर्ष बरसात के दौरान भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न होती है। फिलहाल एनएचआईडीसीएल द्वारा हाईवे सुधारीकरण कार्य भी पिछले छह माह से जारी है।

इधर, रविवार देर शाम से शुरू हुई मूसलधार बारिश सोमवार सुबह 5 बजे थमी, लेकिन इसके बाद सड़कों के बंद होने की घटनाएं सामने आने लगीं।

  • नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क कांडई पुल के पास अवरुद्ध हो गई है।

  • वहीं ज्योतिर्मठ-औली मार्ग, कर्णप्रयाग-गैरसैंण-पांडुवाखाल हाईवे, ज्योतिर्मठ-मलारी-नीती हाईवे और सिमली-थराली-ग्वालदम मार्ग यातायात के लिए खुले हुए हैं।

नदियों का बढ़ता जलस्तर चिंता का कारण

  • अलकनंदा नदी का जलस्तर 952.80 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 957.42 मीटर है।

  • नंदाकिनी नदी 867.70 मीटर पर बह रही है (खतरे का निशान 871.50 मीटर)

  • पिंडर नदी 768.75 मीटर तक पहुंच चुकी है, जबकि खतरे का स्तर 773 मीटर है।

वर्षा की मात्रा
चमोली जनपद में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा चमोली तहसील में 93.6 मिमी दर्ज की गई। अन्य क्षेत्रों में वर्षा इस प्रकार रही:

  • गैरसैंण: 20 मिमी

  • पोखरी: 5 मिमी

  • ज्योतिर्मठ: 10.4 मिमी

  • थराली: 2.5 मिमी

  • नारायणबगड़: 22 मिमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top