Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मुख्य सूचना आयुक्त ने हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र, शिकायतों की सुनवाई की तारीखों को किया स्थगित।

मुख्य सूचना आयुक्त ने हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र, शिकायतों की सुनवाई की तारीखों को किया स्थगित।

देहरादून :- मुख्य सूचना आयुक्त, उत्तराखंड श्रीमती राधा रतूड़ी ने हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र पुलिस विभाग और नगर निगम से संबंधित द्वितीय अपीलों और शिकायतों की सुनवाई की तारीखों को स्थगित करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान इन विभागों के अधिकारियों की व्यस्तता को देखते हुए लिया गया है।

मुख्य सूचना आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि हरिद्वार जनपद के ऐसे विभाग, जिनकी ड्यूटी कांवड़ यात्रा में लगी हुई है और जिनकी द्वितीय अपीलों/शिकायतों की सुनवाई इस अवधि में निर्धारित है, वे हाइब्रिड मोड (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या ऑनलाइन माध्यम) के ज़रिए अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। मुख्य सूचना आयुक्त ने यह भी अपेक्षा की है कि हरिद्वार अथवा हरिद्वार से आने वाले राज्य के अन्य क्षेत्रों के नागरिक और अधिकारी भी कांवड यात्रा के मध्य अधिक से अधिक हाइब्रिड मोड से सुनवाई में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

यदि संबंधित अधिकारी कांवड़ यात्रा में ड्यूटी के कारण हाइब्रिड मोड के माध्यम से भी अपना पक्ष रखने में असमर्थ हैं, तो वे तिथि संशोधन हेतु आयोग के ई.मेल secy-uic@gov.in पर ई-मेल कर सकते हैं। ऐसे मामलों में, आयोग के द्वारा कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद की सुनवाई की नई तारीख निर्धारित की जाएगी। इस हेतु संबंधित कोर्ट के स्टाफ के निम्न नम्बर पर भी संपर्क कर सकते हैं –

कोर्ट 1 . मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा रतूड़ी, 9410700474

कोर्ट 2 . राज्य सूचना आयुक्त श्री देवेन्द्र कुमार आर्य, 9410700471

कोर्ट 3 . राज्य सूचना आयुक्त श्री योगेश भट्ट, 9410700343

कोर्ट 4 . राज्य सूचना आयुक्त श्री दलीप सिंह कुँवर, 9410700544

कोर्ट 5 . राज्य सूचना आयुक्त श्री कुशला नन्द, 9410700352

यह पहल कांवड़ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की परेशानी को देखते हुए लिए गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top