Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

रुद्रपुर में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, 19 जुलाई को होगा ₹1 लाख करोड़ की, ग्राउंडिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन।

रुद्रपुर में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, 19 जुलाई को होगा ₹1 लाख करोड़ की, ग्राउंडिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन।

देहरादून/रुद्रपुर :- जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 19 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रुद्रपुर में आयोजित होने जा रही ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी को पूर्ण भव्यता और प्रभावशाली स्वरूप में संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देगा और देशभर में राज्य की पहचान को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे को सफल बनाने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और मीडिया समन्वय सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यों के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल उत्तराखंड बल्कि जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए भी अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर है। अधिकारीगण समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करें ताकि आयोजन निर्विघ्न और भव्य रूप से संपन्न हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान ₹3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग अब की जा रही है। यह राज्य के प्रति निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

बैठक में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, मुख्यमंत्री सचिव विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top