Breaking News
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने, देहरादून महानगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मेयर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने, देहरादून महानगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मेयर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- महानगर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए देहरादून महानगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है, साथ ही नये चालीस वार्डों में लगाई गई पैनल्टी को तत्काल वापस लिया जाए।  

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल को सौंपे ज्ञापन में लालचन्द शर्मा ने कहा कि दून के हृदय गांधी पार्क में नशेड़ी व्यक्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गांधी पार्क में सुबह और दिन के समय कई लोग अपने पालतू कुत्तों को लेकर भी पार्क के अन्दर घुस आते हैं जिससे पार्क में गंदगी का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि गांधी पार्क में लोग अपने स्वास्थ्य की हिफाजत के लिए टहलने तथा स्वच्छ हवा का आनन्द लेने आते हैं परन्तु कुछ लोग सिगरेट, तंबाकू तथा नशाखोरी का पार्क में खुलेआम सेवन करते है, इस वजह से गांधी पार्क में न केवल पौधों को नुकसान हो रहा है बल्कि घूमने आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस की मांग है कि गांधी पार्क में कुत्तों को घुमाने पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा आसामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए गांधी पार्क के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि गांधी पार्क में कुछ संस्थाएं बिना परमिशन के गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित करती हैं। इस वजह से भी गांधी को नुकसान पहुंच रहा है, और गांधी पार्क के अन्दर इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क में लगे ओपन जिम की हालत काफी खराब हो चुकी है, जिसे ठीक कराया जाना नितांत आवश्यक है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि यह भी देखने में आया है कि नगर निगम में कई वार्ड बड़े और छोटे हैं, लेकिन वार्डों में सफाई कर्मचारी की संख्या में काफी असमानता है। कई छोटे वार्डों में ज्यादा कर्मचारी है और बड़े वार्डों में कम सफाई कर्मचारी लगाये गये है। इसलिए कांग्रेस की मांग यह है कि छोटे वार्ड और बड़े वार्डों के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की संख्या तय की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शासन द्वारा नगर निकायों में पांच करोड़ रूपये तक के निर्माण कार्यों के ठेके स्थानीय ठेकेदार को ही दिये जाने का आदेश जारी किया गया है, परन्तु देहरादून नगर निगम में ऐसे कार्यों को भी बाहरी लोगों को दिया जा रहा है जो कि न्याय संगत नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यह भी नियम लागू है कि नगर निगम में किसी भी कर्मचारी एवं पार्षद के रिश्तेदार ठेकेदारी का रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं, परन्तु देहरादून नगर निगम में इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों बिन्दुओं का कडाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक बीते तेरह मार्च को हुई थी, नगर निगम एक्ट के तहत बोर्ड बैठक तीन माह के अन्तराल में होनी जरूरी है, लेकिन आज चार महीने बीतने के बाद भी बोर्ड बैठक नहीं हुई है और इसलिए कांग्रेस की मांग है कि बोर्ड बैठक बुलाकर पूर्व में हुए निर्णयों की समीक्षा की जाए। उन्होंने मेयर को यह भी अवगत कराया कि शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के नाम पर नगर निगम बोर्ड की बैठक में नेशविला रोड़ डंगवाल मार्ग स्थित उनके पैतृक निवास को जाने वाली सड़क पर शहीद द्वार बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन आज तक शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के नाम पर द्वार निर्मित नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस की मांग है इस द्वार को जल्द बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के नए इलाकों के व्यावसायिक भवनों में हाउस टैक्स ब्याज सहित लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। नगर निगम द्वारा शहर के व्यावसायिक भवनों में ट्रेड टैक्स लगाने का निर्णय लेने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस की मांग यह है कि छोटे दुकानदारों को ट्रेड टैक्स में छूट दी जाए।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश महामंत्री व दून मेयर प्रत्याशी रहे वीरेन्द्र पोखरियाल ने कहा है कि लगातार कांग्रेस मांग करती आ रही है कि नगर निगम में जिन नये वार्डों को शामिल किया गया है, वहां के निवासियों के लिए हाउस टैक्स भी लगा दिया गया है, और इतना नहीं टैक्स के साथ ही साथ पैनल्टी भी लगा दी गई है जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने मेयर से इन चालीस वार्डों के निवासियों पर लगाये गये टैक्स व लगाई गई पैनल्टी को वापस लिया जाये क्योंकि पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार ने दस साल तक टैक्स न लगाये जाने की घोषणा की थी उस पर अमल किया जाए।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र पोखरियाल, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पार्षद ऐतात खान, जाहिद अंसारी, विपुल नौटियाल, रमेश कुमार मंगू, अर्जुन सोनकर, मुकीम अहमद, अमित भंडारी, महेन्द्र रावत, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मुकेश सोनकर, प्रमोद कुमार गुप्ता, निखिल कुमार, अनूप कपूर, नौशाद अंसारी, आशु रतूडी, सुनील कुमार बांगा, महिपाल शाह, हिमांशु बिष्ट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top