Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कारगिल विजय दिवस पर, शहीद परिवारों को किया जाएगा सम्मानित, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

कारगिल विजय दिवस पर, शहीद परिवारों को किया जाएगा सम्मानित, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के परिजनों, वीरांगनाओं एवं वीर माताओं के सम्मान में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध और गरिमामयी ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि शौर्य दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है।

बैठक में मंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में निर्माणाधीन सैन्य धाम के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। इसके साथ ही प्रदेश में शहीद द्वारों के निर्माण और सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णाेद्धार कार्यों को भी गति देने के निर्देश दिए।

बैठक में सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, अनुसचिव निर्मल कुमार, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, रविन्द्र कुमार, योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top