Breaking News
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, हाउस ऑफ हिमालयास उत्पादों के ब्रांडिंग पर दिया जोर।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, हाउस ऑफ हिमालयास उत्पादों के ब्रांडिंग पर दिया जोर।

देहरादून :-  प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

ग्राम्य विकास मंत्री ने हाउस ऑफ हिमालयास, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना और ग्रोथ सेंटर जैसी गेम चेंजर योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउस ऑफ हिमालयास के अंतर्गत तैयार उत्पादों की पैकेजिंग, मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि इन उत्पादों को देश के साथ-साथ विदेशों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने मसूरी और नैनीताल में मोमबत्ती निर्माण जैसे इनोवेटिव कार्यों को अधिक से अधिक महिला एवं स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने तथा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मिलेट्स आधारित बेकरी उत्पादों जैसे मिलेट्स रस और अन्य नए उत्पादों के विकास की दिशा में तेजी लाने को भी कहा।

काबीना मंत्री ने कहा कि ग्राम्य विकास के लिए स्थानीय उत्पादों का सशक्तिकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयास जैसी पहल ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 49 ग्रोथ सेंटर संचालित हो रहे हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने बताया कि देश में उत्तराखंड लखपति दीदी बनाने में सबसे आगे है।

बैठक में ग्राम्य विकास विभाग की अपर सचिव झरना कमठान, उपायुक्त एके राजपूत, प्रदीप पाण्डे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top