Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचन्द शर्मा ने, क्षेत्रीय वनाधिकारी आशारोड़ी से मुलाकात कर, महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में फैले बंदरों के आतंक से, निजात दिलाये जाने की मांग की।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचन्द शर्मा ने, क्षेत्रीय वनाधिकारी आशारोड़ी से मुलाकात कर, महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में फैले बंदरों के आतंक से, निजात दिलाये जाने की मांग की।

देहरादून :- महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने क्षेत्रीय वनाधिकारी, आशारोड़ी वन विभाग से मुलाकात कर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में में फैले बंदरों के आतंक से निजात दिलाये जाने की मांग की।

क्षेत्रीय वनाधिकारी आशारोड़ी, देहरादून को सौंपे मांग पत्र में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि देहरादून जनपद के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र सहित वन विभाग की सीमा से लगई हुए कई इलाकों में बंदरों का भारी आतंक फैला हुआ है। यही नहीं शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी इन बंदरों के आतंक से आम लोगों का घर से निकलना दूभर हो चुका है। राह चलते लोगों पर बंदरों द्वारा हमला किया जा रहा है जिससे लोगों में भय बना हुआ है तथा उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आशा रोड़ी वन क्षेत्र से सटे इलाके जैसे, टर्नर रोड, मोथरोवाला, ब्रह्मपुरी, बंजारा वाला, क्लेमेन्टाउन, जीएमएस रोड़, आदि कई इलाकों में बंदरों का आतंक है। बंदर घरों तक आ जाते हैं तथा घरों में रखे सामान का भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। टर्नर रोड पार्षद कुसुम वर्मा ने कहा कि बंदरों के आतंक के कारण स्कूली बच्चों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। महिलाओं, बुजुर्गो एवं बच्चों के बीच खौफ का माहौल रहता है।

लालचन्द शर्मा ने क्षेत्रीय वनाधिकारी, आशारोड़ी से मांग की है कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र सहित वन विभाग की सीमा से लगे क्षेत्रों तथा उपरोक्त वर्णित स्थानों से आम जनता को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जांय तथा बंदरों की रोकथाम के लिए कडे उपाय किये जाए।

ज्ञापन देने में शामिल पूर्व पार्षद रमेश कुमार मंगू , पूर्व पार्षद मोहन गुरुंग, पुष्पा शर्मा, कुसुम वर्मा, सुदेश शर्मा, सुधा चौधरी, पुनीत आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top