Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

आज 1अगस्त से मसूरी में भी पर्यटकों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, मुख्यमंत्री धामी बोले-सुरक्षा के लिए जरूरी।

आज 1अगस्त से मसूरी में भी पर्यटकों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, मुख्यमंत्री धामी बोले-सुरक्षा के लिए जरूरी।

देहरादून :- अगर आप भी उत्तराखंड के मसूरी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। अब मसूरी जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है। मसूरी आने के लिए पर्यटकों का एक अगस्त से पंजीकरण कराना जरूरी होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च कर दिया है। दरअसल, पर्यटन सीजन में पीक टाइम और लंबे वीकेंड पर मसूरी में बड़ी संख्या में सैलानी उमड़ते हैं। इससे कई बार अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए ही पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की जा रही है। हालांकि, पीक सीजन और लंबे वीकेंड को छोड़कर पंजीकरण की व्यवस्था में लचीलापन रहेगा।

रियल टाइम डाटा अपडेट होगा

मसूरी में पर्यटकों का दबाव बढ़ने से होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए पर्यटन विभाग विस्तृत योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत मसूरी की धारण क्षमता के सटीक आकलन पर फोकस है। पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से मसूरी आने वाले लोगों का रियल टाइम डाटा अपडेट किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग मसूरी होटल एसोसिएशन का भी सहयोग ले रहा है। उनको पंजीकरण लिंक उपलब्ध कराकर अपने होटल में आने वाले एवं ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों का ब्योरा दर्ज करने को कहा गया है। इस कवायद में न सिर्फ होटल, बल्कि होम स्टे, धर्मशाला समेत कई अन्य को भी शामिल किया जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस व्यवस्था से अभी सिर्फ पर्यटकों को जोड़ने की शुरुआत होगी। इसे अभी बहुत सख्ती से शुरू नहीं किया जाएगा। इससे अगले साल पीक सीजन और वीकेंड पर व्यवस्था बनाई जाएगी।

पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से पर्यटकों की संख्या का सटीक आकलन होगा। इसके जरिए पर्यटकों के लिए मसूरी में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा सकेंगी। उन्हें जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। मैकेंजी कंसल्टेशन कंपनी भी मसूरी को लेकर अध्ययन कर रही है। इसके लिए नंबर प्लेट रिकॉर्डर कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आने वाले समय में भीड़ वाले अन्य पर्यटन स्थानों के लिए भी पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने की योजना है। इस पर काम जारी है।

यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन

मसूरी आने के लिए लोगों को पर्यटन विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। यह पंजीकरण आधार कार्ड आधारित होगा। यहां मसूरी यात्रा की तारीख के साथ ठहरने की व्यवस्था की जानकारी दर्ज करनी होगी।

एनजीटी की सख्ती का असर

मसूरी में उमड़ने वाली भीड़ से पैदा हो रही अव्यवस्थाओं पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सख्ती दिखाई थी। व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए गए थे। अब इन्हीं निर्देशों के क्रम में व्यवस्थाओं में सुधार को पंजीकरण का पोर्टल लाॅन्च किया गया है। पर्यटकों को चारधाम यात्रा की तरह पहले पंजीकरण कराना होगा। भविष्य में मसूरी आने वाले डे विजिटर्स के लिए भी अलग से पंजीकरण की व्यवस्था होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top