Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, 15 अगस्त को गैरसैंण में करेंगे ध्वजारोहण।

कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, 15 अगस्त को गैरसैंण में करेंगे ध्वजारोहण।

स्वतंत्रता दिवस पर भराड़ीसैण में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग। 

 देहरादून :- सूबे के कैबिनेट मंत्री व चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 15 अगस्त को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में रहेंगे। इस अवसर पर वह विधानसभा परिसर भराड़ीसैण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभाग कर ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत गैरसैण में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर हैं, जहां उनके साथ पौड़ी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी भी भ्रमण कर रहे है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे के बीच डॉ. रावत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में रहेंगे। जहां वह विधानभा परिसर भराड़ीसैण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर ध्वजारोहण करेंगे, साथ ही वह कार्यक्रम को भी सम्बोधित करेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, और जिस स्वतंत्र, सबल व समर्थ भारत का स्वपन्न हमारे स्वाधीनता सेनानियों ने देखा था उसको प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर है, स्वास्थ्य, शिक्षा और सहकारिता के क्षेत्र में प्रदेश ने कई मुकाम हासिल किये। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिये सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

इससे पहले डॉ. रावत ने आज (गुरूवार) को अपने भ्रमण के दौरान पौड़ी जनपद मुख्यालय में आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इसके उपरांत उन्होंने कलुण्ड में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top