Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, नई दिल्ली स्थित लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में, उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, नई दिल्ली स्थित लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में, उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग।

देहरादून/नई दिल्ली :- 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। इस दौरान दल ने उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं पारंपरिक परिधानों का भव्य प्रदर्शन किया।

हर वर्ष की भांति लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया था। उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में दिल्ली में निवास कर रहे उत्तराखण्डवासियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर 21 सदस्यीय प्रवासी उत्तराखण्डवासी दल ने पारंपरिक वेशभूषा में, उमंग और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की। दल के सदस्यों ने कहा कि लाल किले जैसी ऐतिहासिक और पवित्र भूमि पर, जहाँ से देश के प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए जीवन का अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण क्षण है।

सदस्यों ने यह भी कहा कि यह अवसर न केवल उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को प्रदर्शित करने का था, बल्कि देश के अन्य राज्यों के लोगों से जुड़ने और अपनी विरासत को साझा करने का भी एक सुनहरा मौका था। सभी ने एक स्वर में व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेकर अपने राज्य की पहचान को राष्ट्रीय पटल पर निरंतर उजागर करते रहेंगे।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी/सूचना अधिकारी कुन्दन कुमार एवं शिव गुप्ता, निवेश आयुक्त कार्यालय व उत्तराखण्ड फिल्म एवं नाट्य संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती संयोगिता ध्यानी ने दल का नेतृत्व किया जिसमें श्रीमती रिया शर्मा, श्रीमती कोकिला गौड़, श्रीमती पुष्पा देवली, श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा, श्रीमती बीना ढौंडियाल, श्रीमती अंजू पुरोहित, श्रीमती किरण, श्रीमती संतोष बडोनी, श्रीमती हिमाली, श्रीमती मंजू भट्ट, दीनदयाल, अंकित सिंह, रामपाल, धर्मेंद्र प्रसाद रविन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top