Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

भाजपा मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया, स्वतंत्रता दिवस, शहीदों का भावपूर्ण स्मरण। 

भाजपा मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया, स्वतंत्रता दिवस, शहीदों का भावपूर्ण स्मरण। 

सीएम ने दोहराया भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही का संकल्प।

देहरादून :- स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा मुख्यालय मे मुख्यमंत्री धामी और प्रदेशाध्यक्ष भट्ट की मौजूदगी में आजादी और राज्य निर्माण बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। इस अवसर सीएम ने प्रदेश में आई आपदा पर संवेदना व्यक्त करते हुए, विकसित भारत के संकल्प में देवभूमिवासियों से सर्वश्रेष्ठ योगदान का आह्वाहन किया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष ने पंचायत चुनावों में जीत के बाद, सभी से विकास में जुटने का आग्रह किया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ को सादगी और हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें सीएम पुष्कर धामी प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीदों की श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सभी पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आपस में स्वतंत्रा दिवस की बधाई दी और मिष्ठान वितरण किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने संबोधन में आजादी आंदोलन के बलिदानियों और राज्य निर्माण के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही धराली आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्होंने इस त्रासदी में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति हम सबकी गहरी संवेदना है। वहीं प्रभु से ऐसे सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना करते हुए, सभी पीड़ितों के पुनर्वास का भरोसा दिलाया। कहा, 2022 में जनता ने हमे विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया, लोकसभा और नगर निकायों में जिताया और अब ग्रामीण जनता ने भी भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में विश्वास किया है। प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष सभी सीटों पर गढ़वाल और कुमायूं की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है।

उन्होंने आह्वाहन किया कि पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प में देवभूमि को भी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है। देवतुल्य जनता के सहयोग से अनेकों ऐतिहासिक कदम हमने उठाए। समान नागरिक संहिता लागू कर बाबा साहब के सपनों को साकार किया, नकल कानून के संरक्षण में पारदर्शी एवं ईमानदार तरीके से 24 हजार नियुक्तियां की गई, पहले इनवेस्टमेंट के समझौते होते थे लेकिन धरातल पर नहीं उतरते थे, लेकिन इस बार एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राइडिंग हुई है, पहले भ्रष्टाचार पर बड़ी बड़ी बातें होती थी अब बड़े बड़े मगरमच्छ पकड़े जा रहे हैं, देवभूमि का मूल स्वरूप खराब न हो इसलिए लैंड, लव और थूक सभी जिहाद समाप्त करने का काम हमने किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस अवसर सभी प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को आजादी के महापर्व की बधाई दी। कहा, इन दिनों देश के हर परिवार में राष्ट्र जागरण और घर घर पर तिरंगा हम सबको गौरवमई अनुभूति दे रहा है। जिस तरह देश पीएम मोदी के विकसित भारत निर्माण के संकल्पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसी तरह हम सब मिलकर मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाएंगे। वहीं पंचायत चुनावों में जीत की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, अब हमे प्रदेश में विकास की मुहिम को आगे बढ़ाने में जुटना है।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विद्यायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र  बिष्ट, सरकार में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, श्रीमती गीता खन्ना, विश्वास डाबर, डाक्टर देवेंद्र भसीन, मुफ्ती शमून काजमी शादाब शम्स, डाक्टर आदित्य कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मिटा, प्रदेश कार्यालय सचिव कुस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विनय गोयल, अनिल गोयल, श्रीमती मीरा रतूड़ी, रविंद्र जुगरान, आदित्य चौहान, मथुरा दत्त जोशी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top