Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

मोदी ने सुदर्शन चक्र से राष्ट्र सुरक्षा को अभेद्य बनाने का लिया संकल्प, सतपाल महाराज।

मोदी ने सुदर्शन चक्र से राष्ट्र सुरक्षा को अभेद्य बनाने का लिया संकल्प, सतपाल महाराज।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन में देश ने पिछले 11 वर्षों में जो उपलब्धि हासिल की और जो आगे कार्य होने हैं उसका पूरा रोडमैप बताया है।  महाराज ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे ब्रह्मोस ने पाकिस्तान में तहलका मचाने के अलावा दुनिया के देशों को हमारी सैन्य ताकत के साथ-साथ हमारी स्वदेशी तकनीक का भी एहसास करवाया है। उन्होंने कहा कि चाहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंकियों का नाश हो, ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा की योजना या फिर ‘हाई-पॉवर्ड डेमोग्राफी मिशन’ से घुसपैठिया-मुक्त भारत बनाने का संकल्प, मोदी सरकार हर प्रकार से देश को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए संकल्पित हैं और एक बार पुनः उन्होंने लाल किले की प्राचीर से देश को विश्वास दिलाया है कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ लॉन्च करने की ऐतिहासिक घोषणा की। इस मिशन के तहत, 2035 तक देश के महत्त्वपूर्ण स्थलों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और शक्तिशाली वेपन सिस्टम से लैस किया जाएगा। मिशन का उद्देश्य न सिर्फ दुश्मन के हमलों को नष्ट करना, बल्कि सुदर्शन चक्र की तरह प्रभावी पलटवार करना भी होगा। यह कदम राष्ट्र सुरक्षा को अभेद्य बनाने के साथ ही दुश्मनों को सर उठाने का भी मौका नहीं देगा।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जीएसटी रिफार्म लाकर टैक्स में छूट देने की घोषणा कर देशवासियों का जीवन सुगम बनाने एवं छोटे उद्यमों को प्रोत्साहित करने का बड़ा काम किया है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही 3.5 करोड़ रोजगार के लिए नई योजनाएं भी शुरू करने का देश को विश्वास दिलाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top