Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने, कुमाऊं रेंज के जनपद प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दिए सख्त निर्देश। 

एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने, कुमाऊं रेंज के जनपद प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दिए सख्त निर्देश। 

देहरादून/नैनीताल :- आज पुलिस लाइन नैनीताल स्थित मीटिंग हॉल में वी. मुरुगेशन, एडीजी, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने कुमाऊं परिक्षेत्र के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में एडीजी ने कुमाऊं रेंज के विभिन्न जनपदों में घटित अपराधों, उनकी विवेचना तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रगति का तुलनात्मक आंकलन किया और अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु निम्न निर्देश दिए।

महिला अपहरण के मामलों में गंभीरता से कार्य करते हुए प्रभावी अनावरण करें, संलिप्त के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। महिला अपराधों की विवेचना करने वाले विवेचक संवेदनशील होकर कार्य करें। चोरी व नकबजनी के मामलों का त्वरित निस्तारण करें। संलिप्तों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी कर संपत्ति बरामदगी करवाएं।

* आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रभावी करवाही करें, अवैध असलों की सप्लाई चैन पर अंकुश लगाएं। जनपदों में सघन चेकिंग करवाएं।

* अवैध नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। नशे के अड्डों और नशा तस्करों के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। मैदानी जनपद सक्रिय होकर कार्य करें, सभी एंट्री पॉइंट्स, बैरियरों पर लगातार चेकिंग करें और भ्रमणशील रहें।

* सभी जनपद प्रभारियों को विवेचनात्मक कार्यवाहियों में पारदर्शिता लाने हेतु निर्देशित किया गया।

* साईबर अपराधों में 1930 की क्रियाशीलता को प्रभावी बनाए। सभी साईबर फ्रॉड के मामलों प्रभावी कार्ययोजना बनाएं। पीड़ितों की संपत्ति बरामदगी कराएं।

* लंबित विवेचनाओं को समयानुसार पूर्ण करें। जनपद प्रभारी सभी अधीनस्थों के कार्यों की लगातार समीक्षा करें।

* विभागीय कार्यवाहियों का भी निर्धारित समयानुसार निस्तारण करें।

* जनपदों में बरामद अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top