Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत।
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत।
मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण, रेखा आर्या।
मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण।
कृमि मुक्त उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रदेशभर में चला व्यापक अभियान, 14 मई को मॉप-अप।
कृमि मुक्त उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रदेशभर में चला व्यापक अभियान, 14 मई को मॉप-अप।
असम के बरपाथार स्थित चाय बागानों का किया निरीक्षण, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
असम के बरपाथार स्थित चाय बागानों का किया निरीक्षण, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा।
चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा।
पैतृक गाँव महायज्ञ में यमकेश्वर पहुंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि।
पैतृक गाँव महायज्ञ में यमकेश्वर पहुंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व, अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के बीच हुआ एमओयू।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व, अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के बीच हुआ एमओयू।

38 वे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के, पदक विजेताओं को नगद इनाम राशि, 29 अगस्त को की जाएगी वितरित, खेल मंत्री रेखा आर्या।

38 वे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के, पदक विजेताओं को नगद इनाम राशि, 29 अगस्त को की जाएगी वितरित, खेल मंत्री रेखा आर्या।

परेड ग्राउंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय खेल दिवस पर रंगारंग समारोह।

खेल निदेशालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री ने की तैयारी की समीक्षा।

देहरादून :- 38 वे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम धनराशि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के समारोह में प्रदान की जाएगी। इनके अलावा प्रदेश के खिलाड़ियों को कुल मिलाकर लगभग 22 करोड रुपए की धनराशि इस दिन वितरित की जाएगी। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को खेल निदेशालय के सभागार में आयोजित बैठक में इस समारोह की तैयारी की समीक्षा की। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि परेड ग्राउंड में 29 अगस्त को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमे पांडवाज बैंड की परफॉर्मेंस भी होगी। इसके अलावा योगासन और मलखंब जैसी खेल विधाओं का प्रदर्शन भी समारोह में किया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि समारोह में 38 वे राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को उनकी नगद इनाम धनराशि के 11.69 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले कुल 432 खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतने वाले उत्तराखंड के 27 खिलाड़ियों को भी नगद इनाम धनराशि वितरित की जाएगी। 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष तक के 3900 चयनित खिलाड़ियों को 1 करोड़ 75 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य के 14 से 23 वर्ष तक के 2199 चयनित खिलाड़ियों को 3 करोड़ 97 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि डीबीटी की जाएगी। इन दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को 3 महीने मई, जून और जुलाई की राशि एक साथ दी जा रही है।

बैठक में खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top