Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिया भरोसा, यमुना घाटी दैवीय आपदा पीड़ितों को दी जायेगी हर संभव मदद।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिया भरोसा, यमुना घाटी दैवीय आपदा पीड़ितों को दी जायेगी हर संभव मदद।

यमुना घाटी मे जल आपदा को लेकर सीएम से मिले मनवीर चौहान, प्रभावितों को मदद की मांग। 

देहरादून :- भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सीएम पुष्कर धामी से यमुना घाटी में आई दैवीय आपदा के संबंध में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए, वहां प्रभावित परिवारों की यथा संभव मदद का भरोसा दिया। 

सीएम के दिल्ली प्रवास पर हुई इस मुलाकात में उन्होंने उत्तरकाशी की स्याना चट्टी में आई आपदा को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने निवेदन किया कि तहसील बड़‌कोट के स्याना चट्टी में कुपड़ा कुनसाला गाड़ के मुहाने पर भारी भूस्खलन के कारण भारी मलबा यमुना नदी में आ गिरा है। जिस कारण यमुना नदी का प्रवाह बन्द होने से स्याना चट्टी में सैकड़ों घर झील बनने के कारण डूब गये हैं। ये झील स्याना चट्टी से लेकर ओजरी, पाली गाड़, कुथनोर, खरादी, गंगनानी, बड़कोट तक बहुत बड़ी बर्बादी का कारण बन सकती है।

सीएम के संज्ञान में लाते हुए उन्होंने कहा कि घाटी में यमुना नदी के कारण उपरोक्त सभी क्षेत्रो में भूमि का भारी कटाव हुआ है। इस अप्राकृतिक झील से पानी का जल्द से जल्द निकासी कराने और समस्या का पूर्णतया निराकरण का मुख्यमंत्री से आग्रह किया। उन्होंने इस पूरी आपदा में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दिलाने की प्रार्थना की। साथ ही स्याना चट्टी से बड़कोट तक यमुना नदी से हो रहे भू-कटाव के नियंत्रण के लिये सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित करने की अपील की।

इस दौरान बातचीत में सीएम धामी ने आपदा की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं भरोसा दिलाया कि सभी पीड़ित व्यक्तियों और प्रभावित परिवारों की यथा संभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top